
... Read More
Written By: Pallavi Kumari | Published : April 11, 2022 11:02 AM IST
महिलाएं अपने बढ़ते वजन को लेकर कई बार पुरुषों से ज्यादा परेशान होती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि बढ़ता वजन ना सिर्फ उनकी खूबसूरती में खलल डालता है बल्कि स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं का भी कारण बनता है। जैसे कि हार्मोनल असंतुलन, डायबिटीज, पीसीओडी और फर्टिलिटी से जुड़ी कई बीमारियां। ऐसे में महिलाएं अक्सर वजन घटाने के उपायों को तलाशती हैं पर बिजी लाइफस्टाइल, घर और ऑफिस के साथ इन उपायों को फॉलो करना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में कुछ आसान सी चीजों को फॉलो करना आपके वजन को संतुलित रखने और वजन घटाने में आपकी मदद कर सकता है। जैसे कि नाश्ता। जी हां, नाश्ते में कुछ हेल्दी फूड्स को शामिल करके आप आसानी से अपना वजन (weight loss breakfast in hindi) घटा सकते हैं। तो, आइए जानते हैं वेट लॉस टिप्स फॉर वीमेन, जिसके तरह हम उन फूड्स के बारे में जानेंगे जो कि वेट लॉस में एक प्रभावी भूमिका निभा सकते हैं।
चिया सीड्स के फायदेकई हैं। बात अगर सिर्फ महिलाओं की सेहत की करें तो, चिया सीड्स पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर रखने के साथ हार्मोनल हेल्थ को बेहतर बनाने में भी मदद करता है। चिया सीड्स की कई तरह से काम करते हैं। ये फाइबर से भरपूर होते हैं और मेटाबोलिज्म को तेज करके वेट लॉस में मदद करते हैं। इसके अलावा इसके एंटीऑक्सीडेंट्स हार्मोनल हेल्थ को सही करके क्रेविंग को कम करने और बेकार की भूख से बचाते हैं। इसलिए महिलाओं को अपने नाश्ते में चिया सीड्स से स्मूदी बना कर इसका सेवन करना चाहिए।
प्रोटीन सलाद हमेशा से ही वेट लॉस डाइट प्लॉन का हिस्सा रहा है। प्रोटीन सलाद में आप दाल, सीड्स, प्रोटीन से भरपूर सब्जियों और फलों का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये सलाद पहले तो पेट को भरा रखता है और अनियमित भूख को रोकता है। इसके अलावा प्रोटीन वेट लॉस एक्सरसाइज और वर्कऑउट में भी मददगार है। ये मांसपेशियों से फैट को कम करने में मदद करते हैं जिससे तेजी से वजन घटाने में मदद मिलती है। इसलिए महिलाओं को बैली फैट और शरीर पर जमा चर्बी को कम करने के लिए ब्रेकफास्ट में प्रोटीन सलाद का सेवन करना चाहिए।
प्रोबायोटिक फूड्स यानी कि वो फूड्ल जो फर्मेंटेशन के द्वारा तैयार होते हैं, ये वेट लॉस में हमेशा से मददगार रहे हैं। इसलिए महिलाओं को अपने नाश्ते में प्रोबायोटिक से भरपूर फूड्स को शामिल करना चाहिए। जैसे कि इडली, डोसा, किमची और योगर्ट। ये फूड्स पेट में गुड बैक्टीरियाको बढ़ावा देते है जो कि मेटाबोलिज्म तेज करता है और वेट लॉस में मदद करता है।
ओट्स या दलिया हमेशा से ही वेट लॉस का हिस्सा रहा है और महिलाओं को भी वेट लॉस के लिए इसका सेवन करना चाहिए। दरअसल, ओट्स और दलिया वेट लॉस के लिए कई प्रकार के काम करते हैं। ये फाइबर से भरपूर होते हैं जो कि नाश्ते में खाने से मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करते हैं। ये मेटाबॉलिक रेट को तेज करते हैं और फैट के मेटाबोलिज्म में मदद करते हैं। इस तरह ये वेट लॉस के लिए प्रभावी ढंग से काम करते हैं।
नाश्ते में पराठे खाना किसे नहीं पसंद लेकिन आलू के पराठे या बाकी ऑयली पराठे वजन बढ़ा सकते हैं। ऐसे में आप इनकी जगह नाश्ते में लौकी का पराठा खा सकते हैं। लौकी में फाइबर और पानी की मात्रा ज्यादा होती है, जो कि वजन घटाने वालों के लिए बहुत फायदेमंद है। आप इसे कई प्रकार से तैयार कर सकते हैं और दही के साथ इसे खा सकते हैं। साथ ही नाश्ते में इन दोनों को एक साथ खाने से मेटाबोलिज्म को किक स्टार्ट मिलता है और वजन संतुलित रखने में मदद मिलती है।