
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : August 14, 2018 7:02 PM IST
क्या आप जानते हैं कि बांस की कच्ची शाखाओं (जिन्हें बैम्बू शूट कहा जाता है) का इस्तेमाल कई प्रकार के भोजन बनाने में होता है। और ऐसा विदेशों में नहीं बल्कि हमारे देश भारत में भी होता है। दरअसल, बांस की टहनियां और कोंपलों में प्रोटीन, विटामिन ई, विटामिन ए, विटामिन बी6, कैल्शियम, मैग्नेशियम, सोडियम, जिंक, कॉपर, आयरन, पोटैशियम, फॉस्फोरस, सेलेनियम जैसे खनिज और पोषक तत्व होते हैं। इसके अलावा बांस में 19 प्रकार के एमिनो एसिड्स भी मौजूद होते हैं जो हमारी सेहत के बहुत फायदेमंद साबित होते हैं।
विभिन्न स्टडीज़ में यह पाया गया कि बैम्बू शूट्स में दर्द को कम करने वाले गुण होते हैं। यह अल्सर से राहत पाने में भी मदद करता है। साथ ही बांस के रस को घाव और अल्सर के इलाज के लिए चीनी दवाइओं में भी इस्तेमाल किया जाता है। आइए जानते हैं बैम्बू शूट खाने से और क्या फायदे होते हैं:-
1.हेल्दी हार्ट
इसमें फाइटोन्यूट्रियेंट और फाइटोस्टोरोल पाए जाते हैं और इसे शरीर से खराब कोलेस्ट्रॉल (एलडीएल) कम करने के लिए जाना जाता है। यह धमनियों को ब्लॉक्ड होने से बचाकर हृदय स्वास्थ्य की संभावना को कम करने में मदद कर सकता है।
2.वेट लॉस में मददगार
बैम्बू शूट्स में कम फैट, शुगर और कार्बोहाइड्रेट बहुत कम मात्रा में होते हैं। 100 ग्राम बांस की टहनी में 0.49 ग्राम से भी कम फैट होता है। इसलिए वजन कम करने वालों के लिए बेहतर विकल्प है।
3.पेट की समस्याओं से राहत
बैम्बू शूट्स में भरपूर मात्रा में डायटरी फाइबर होते हैं। इसे खाने से आपका बाउल मूवमेंट सही रहता है और ब्लोटिंग के खतरे को कम करता है।
4.रोग-प्रतिरोधक शक्ति में इज़ाफा
यह विटामिन और मिनरल्स का अच्छा स्रोत है जिससे आपका इम्युनिटी सिस्टम मजबूत होता है। साथ ही बैम्बू शूट्स में विभिन्न एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो इम्यून सिस्टम के लिए जरूरी हैं।
चित्र स्रोत :Shutterstock.
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.