Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Sabja Seeds Benefits: रोजाना खाली पेट चबाएं सब्जा के बीज वजन होगा कम, बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

Health benefits of Basil Seeds: सब्जा के बीजों को रातभर भिगोकर सुबह खाली पेट उनका सेवन से मोटापा कम करने में मदद मिलती है और साथ ही स्वास्थ्य से संबंधी अनेक बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है।

Sabja Seeds Benefits: रोजाना खाली पेट चबाएं सब्जा के बीज वजन होगा कम, बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

Written by Mukesh Sharma |Published : March 31, 2022 3:33 PM IST

आजकल लाइफस्टाइल इतना बदल चुका है कि किसी के पास अपनी सेहत का ध्यान रखने का समय नहीं है। बहुत से लोग समय पर खाना नहीं खा पाते हैं और कुछ लोगों का बाहर का भोजन खाने की आदत पड़ चुकी है, जो कहीं ना कहीं हमारी सेहत को नुकसान पहुंचा रहा है। यही कारण है शरीर में पोषक तत्वों की कमी होती जा रही है और मोटापा जैसी स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। शरीर में पोषण की कमी होने के कारण प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर होती जा रही है और अनेक रोगों का खतरा बढ़ रहा है। यदि आपके साथ भी ऐसा ही हो रहा है और आपको लगता है कि लाइफस्टाइल बिगड़ने के कारण आपको मोटापा बीमारियों की तरफ धकेल रहा है, तो अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। हम आपके लिए एक ऐसी खास चीज लेकर आए हैं, जो आपको मोटापे से तो बचाएगी ही साथ ही आपको अनेक बीमारियों से दूर रखने में मदद करेगी। सब्जा के बीजों के बारे में काफी कम लोग जानते है और उससे मिलने वाले फायदों के बारे में तो बहुत ही कम जानकारी है। आज हम आपको बताएंगे कि खाली पेट सिर्फ एक चम्मच सब्जा के बीज चबाने से आपकी हेल्थ को कितने बेनेफिट्स मिल सकते हैं।

बढ़ते वजन के दुश्मन हैं सब्जा के बीज

आपको बता दें कि सब्जा के बीजों में बहुत ही कम मात्रा में कैलोरी पाई जाती है और वजन घटाने के लिए खाद्य पदार्थों में इसकी कमी होना बहुत जरूरी है। साथ ही इसमें पाया जाने वाला भरपूर फाइबर आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगने देगा। अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, लेकिन भूख को कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं तो रोजाना रात के समय एक चम्मच सब्जा के बीज भिगो दें और सुबह खाली पेट उन्हें चबाकर खाएं और पानी पीएं।

अनेक रोगों से रखता है दूर

सब्जा के बीजों को उनमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड और इसमें पाए जाने वाले अन्य मिनरल्स के लिए जाना जाता है। साथ ही इसमें कई ऐसे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं जो शरीर में जाकर मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करते हैं। यदि आपकी चयापचय प्रणाली सामान्य रूप से काम कर रही है, तो कई प्रकार के रोग होने का खतरा कम हो जाता है।

Also Read

More News

पाचन क्रिया को बढ़ाता है

अगर आपको अक्सर अपच की समस्या रहती है, तो समझ लीजिए आधी बीमारियों की जड़ यही है। ऐसा इसलिए क्योंकि आपका शरीर भोजन से पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्वों की अवशोषित ही नहीं कर पा रहा है। रोजाना खाली पेट रात भर भीगे हुए सब्जा के बीजों की एक चम्मच लेने से अपच जैसी समस्याएं दूर करने में मदद मिल सकती है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

खाने से पहले ले डॉक्टर से सलाह

हालांकि, जैसा कि आप जानते हैं सब्जा के बीज कोई आम खाया जाने वाला फूड नहीं है और इसलिए इससे कुछ लोगों की सेहत पर असर भी पड़ सकता है। यदि आप पहली बार सब्जा के बीजों का सेवन करने जा रहे हैं, तो पहले एक बार डॉक्टर से संपर्क जरूर करें। साथ ही यदि आप पहले से ही कोई दवा या हर्बल प्रोडक्ट ले रहे हैं, तो इस बारे में भी डॉक्टर को जरूर बताएं।