दुबले-पतले शरीर से गिर रहा कॉन्फिडेंट? तो डाइट में शामिल करें ये फूड्स

कुछ-कुछ लोग ऐसे होते हैं, जिनका वजन काफी तेजी से बढ़ता है। वहीं, कुछ ऐसे लोग भी होते हैं, जो बचपन से ही काफी दुबले-पतले होते हैं। लाख कोशिशों के बावजूद ये अपना वजन नहीं बढ़ा (Weight Gain Tips) पाते हैं। इसके कारण कॉन्फिडेंट लेवल भी गिरता है।

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : July 4, 2020 7:16 PM IST

Weight Gain tips : दुबले-पतले शरीर से बहुत से लोग काफी परेशान होते हैं। शरीर दुबला होने के कारण लोगों में कॉन्फिडेंट लेवल काफी लो (Low) हो जाता है। वे चाहते हैं कि उनकी पर्सनालिटी भी दूसरों की तरह दिखे और लोग उनके प्रति आकर्षित हों। लाख कोशिशों के बावजूद कुछ लोग अपना वजन नहीं (Weight Gain tips) बढ़ा पाते हैं।

अगर आप भी पतले शरीर को आकर्षक बनाना चाहते हैं, तो अपने डायट प्लान को चेंज करें। अपने नियमित डायट में कुछ ऐसी चीजों को शामिल करें, जिससे आपका वजन बढ़ सके। इससे आपका दुबला-पतला शरीर सुडौल और आकर्षक (Weight Gain tips) बनेगा। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ फूड्स के बारे में-

आलू

आलू को सब्जियों का राजा कहा जाता है, इसके सेवन से आप अपनी पर्सनालिटी पर निखार ला सकते हैं। आलू को रोजाना अपने डाइट में शामिल करें। इसमें कार्बोहाइड्रेट्स और कॉम्प्लेक्स शुगर होता है, जो वजन बढ़ाने में मदद करता है। इसके लिए आप आलू किसी भी तरीके से खा सकते हैं। कोशिश करें कि ज्यादा तला-भुना आलू ना खाएं, इससे सेहत पर बुरा असर भी पड़ सकता है।

घी

घी खाने से भी आपका वजन बढ़ेगा, क्योंकि इसमें स्टैंड्रेटेड (Saturated Fats) और कैलोरी की काफी अच्छी मात्रा होती है। खाने में डालकर भी आप भी का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा घी को आप चीनी के साथ खा सकते हैं, ऐसा करने से आपका वजन काफी तेजी से बढ़ सकता है। लेकिन ध्यान रखें कि घी की मात्रा सीमित रहे।

किशमिश

किशमिश स्वास्थ के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। रोजाना एक मुट्ठी किशमिश खाने से आपका वजन तेजी से बढ़ेगा। इसके अलावा किशमिश और अंजीर को बराबर भागों में बांटकर, रातभर भिगोने के बाद इसका सेवन करें। ऐसा करने से आपका वजन काफी तेजी से बढ़ेगा।

अंडा 

अंडे में फैट और कैलोरी काफी होती हैं और इसका रोजाना सेवन करेंगे तो वजन बढ़ेगा, लेकिन ध्यान रखें कि कच्चा अंडा भूलकर भी ना खाएं। बहुत से हमारे ऐसे साथी हैं, जो जिम जाने के साथ-साथ कच्चा अंडा खाते हैं। उन्हे लगता है कि ऐसा करने से हमारा वजन बढ़ेगा। लेकिन ये आपके स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्याओं को पैदा कर सकती हैं। इसलिए वजन को बढ़ाने के लिए हमेशा उबला हुआ अंडा खाएं।

केला

केला वजन बढ़ाने का सबसे बेस्ट आहार माना जाता है। रोजाना केले का सेवन करने से आपका वजन जरूर बढ़ेगा। केले में भरपूर मात्रा में कैलोरी होती हैं, जो शरीर को ना सिर्फ एनर्जी देती हैं बल्कि वजन बढ़ाने में भी सहायक है। केले का सेवन आप दूध के साथ भी खा सकते हैं, इसके अलावा बनाना शेक भी आप पी सकते हैं।

बादाम

बादाम भी काफी हद तक वजन बढ़ाने में कारगर होता है। इसके लिए 3-4 बादाम रातभर पानी में भिगोकर रख दें और अगले दिन पीसकर दूध में घोलकर इसे पी लें। एक महीने तक लगातार ऐसा करने से आपका वजन तेजी से बढ़ सकता है।

पीनट बटर

पीनट बटर यानि मूंगफली के मक्खन से भी आप वजन बढ़ा सकते हैं। आप इसका सेवन किसी भी रूप में कर सकते हैं। बहुसे लोग मक्खन ब्रेड पर लगाकर या फिर रोटी के साथ इसका सेवन करते हैं। पीनट बटर में हाई कैलोरी के साथ कार्बोहाइड्रेट्स की मात्रा भी अधिक होती है।

आम चूसकर खाने से सेहत को हो सकता है नुकसान, रखें इन बातों का खास ख्याल

क्या सोयाबीन का सेवन पुरुषों के लिए होता है हानिकारक? जानें, क्या कहती है रिसर्च

पुरुषों को अंडरवियर से जुड़ी इन बातों की होनी चाहिए जानकारी, वरना हो सकता है नुकसान