Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

नवरात्रि में भी बढ़ रहा है वजन, तो की होंगी ये फास्टिंग मिस्‍टेक्‍स

व्रत, उपवास और वेट लॉस के कुछ नियम होते हैं। अगर आपने एक का भी पालन नहीं किया है तो हो सकता है कि फास्टिंग के बाद भी आपका वजन घटने की बजाए बढ़ना शुरू हो जाए।

नवरात्रि में भी बढ़ रहा है वजन, तो की होंगी ये फास्टिंग मिस्‍टेक्‍स
व्रत, उपवास और वेट लॉस के कुछ नियम होते हैं। अगर आपने एक का भी पालन नहीं किया है तो हो सकता है कि फास्टिंग के बाद भी आपका वजन घटने की बजाए बढ़ना शुरू हो जाए। ©Shutterstock.

Written by Yogita Yadav |Updated : October 4, 2019 4:42 PM IST

आज छठा नवरा‍त्र (Navratri) है। अगर पांच दिन के उपवास के बाद भी आपको अपने शरीर में भारीपन महसूस हो रहा है, तो निश्चित ही आपने कुछ गलतियां (Fasting mistakes) की होंगी। व्रत, उपवास और वेट लॉस के कुछ नियम होते हैं। अगर आपने एक का भी पालन नहीं किया है तो हो सकता है कि फास्टिंग के बाद भी आपका वजन घटने की बजाए बढ़ना शुरू हो जाए। पर घबराएं नहीं अभी कुछ दिन शेष हैं, जिनमें आप इन ग‍लतियों को दूर कर अपने वेट लॉस के लक्ष्‍य को पा सकते हैं।

फास्टिंग मिस्‍टेक्‍स (Fasting mistakes)

ज्‍यादा फ्राइड खाना

अगर नवरात्रि का लाभ बॉडी को डिटॉक्‍स करने और वेट लॉस के लिए लेना चाहते हैं, तो आपको इसके लिए कुछ नियम फॉलो करने होते हैं। वेट लॉस के लिए आपको बैलेंस्‍ड डाइट की जरूरत है। जिसमें फाइबर, फल, सलाद और लिक्विड का सही संतुलन होना चाहिए। इसे भूलकर कुछ लोग नवरात्रि के दौरान डीप फ्राइड फूड का ही सेवन करते रहते हैं। कुट्टू  की पूडि़यां, चिप्‍स और टिक्‍की में काफी ज्‍यादा फैट होता है। इनका सेवन सीमित मात्रा में करें। इनकी जगह फल, सूखे मेवे और सलाद को अपनी डाइट में स्‍थान दें।

लिक्विड की उपेक्षा

व्रत में अकसर ऐसा होता है कि लोग जब भी भूख लगती है चाय या कॉफी पीना शुरू कर देते हैं। ये दिखने में तो लिक्विड हैं पर आपके शरीर के लिए जरूरी लिक्विड की आवश्‍यकता को पूरा नहीं करते। इनमें मौजूद कैफीन आपके शरीर में खुश्‍की बढ़ा देता है। इनके ज्‍यादा सेवन से वजन भी बढ़ने लगता है। इससे बचने के लिए आपको लिक्विड को ज्‍यादा से ज्‍यादा स्‍थान देना चाहिए। नवरात्रि में वेट लॉसके लिए खूब पानी पिएं। दिन भर में दो कप चाय या कॉफी पर्याप्‍त है। इससे ज्‍यादा होने पर नींबू पानी, नारियल पानी, छाछ, फ्रेश जूस आदि को चुनें। यह बॉडी को डिटॉक्‍स करने में मदद करते हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Also Read

More News

वर्कआउट छोड़ देना

क्‍या आपको ऐसा लगता है कि नवरात्रि व्रत के दौरान आपको वर्कआउट की जरूरत नहीं हैं? तो इस तरह आप वेट लॉस के लिए की गई अपनी अब तक की सारी मेहनत पर पानी फेर रहे हैं। उपवास यानी व्रत का अर्थ भूखे रहना नहीं है, बल्कि डाइट में थोडा सा बदलाव ही है। यकीनन आप नवरात्रि उपवास में भी भूखे नहीं हैं। तो फि‍र वर्कआउट स्किप करने से आपका वजन बढ़ सकता है। व्रत उपवास के दौरान में सैर करें, योगा-प्राणायाम के लिए समय निकालें और अपने ट्रेनर से वर्कआउट के लिए एडवाइज लें।

About the Author

... Read More