Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Weight Gain Diet In Hindi: हेल्दी वजन मेंटेन करना अच्छे स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है और इसीलिए बहुत अधिक या बहुत कम वजन दोनों ही स्थितियों से बचना जरूरी है। जहां मोटापा (Obesity) या वजन का बहुत अधिक बढ़ जाना (weight gain) कई बीमारियों की चपेट में आसानी से आ जाने के खतरे को बढ़ा सकता है, ठीक उसी तरह वजन का हद से ज्यादा कम होना (underweight) भी यह बताता है कि आप शारीरिक रूप से स्वस्थ नहीं हैं। अंदरूनी कोई समस्या होने पर वजन भी कम होने लगता है। कुछ लोगों के साथ कोई परेशानी नहीं होती फिर भी वो दुबले नजर आते हैं। यदि आप चाहते हैं कि दो-तीन किलो आपका वजन बढ़ जाए तो, निम्नलिखित फूड्स (Weight Gain Diet) को आज से ही अपने भोजन में शामिल करें।
- फल खाते हैं तो अनार जरूर खाएं। यह विटामिन से भरपूर होता है। अनार खून भी बढ़ाता है। इसका नियमित सेवन करने से रक्त संचार की गति तीव्र होती है और मोटापा भी बढ़ता (Weight Gain Diet) है।
- बादाम खाने से भी वजन बढ़ता (Healthy Foods to Gain Weight Fast in hindi) है। रात में छह-सात बादाम को पानी में डालकर रख दें। सुबह इसके छिलके उतार कर मिक्सी में पीस लें। अब इसमें 30 ग्राम मक्खन और मिश्री मिलाकर ब्रेड या रोटी के साथ खाएं। चाहें तो एक गिलास गर्म दूध पिएं। फिर देखें, कैसे आपका वजन एक महीने में ही दो-तीन किलो बढ़ जाता है। बच्चों की याद्दाश्त क्षमता बढ़ाने के लिए आप उन्हें भी यह खाने के लिए दे सकते हैं।
- वजन बढ़ाना है, तो घी का नियमित सेवन करें। इसे रोटी पर लगाकर और दाल में मिलाकर खाएं। चीनी में घी मिलाकर खाने से भी वजन बढ़ाने में मदद मिलती है। (weight gain diet in hindi)
वजन बढ़ाने के लिए आयुर्वेद के इस फॉर्मूले को करें फॉलो
- छुहारा खाने से न सिर्फ खून शरीर में बनता है, बल्कि दूध में इसे उबाल कर सोने से पहले यह दूध पीने से शरीर में चर्बी की मात्रा बढ़ती है। शरीर हृष्ट-पुष्ट बनता है।
- कहा जाता है कि केला भी वजन बढ़ाता है। इसमें कैलोरी, कार्बोहाइड्रेट और पोटैशियम जैसे ऊर्जा के स्रोत होते हैं। वजन बढ़ाने के लिए रोजाना गर्म दूध के साथ दो केले खाएं।
- आलू खाने से भी वजन बढ़ता है। अक्सर लोग वजन बढ़ने के डर से आलू से बनी चीजों जैसे फ्रेंच फ्राइज, पोटैटो चिप्स आदि खाने से बचते हैं। यदि आपको वजन बढ़ाना है, तो इन्हें खा सकते हैं, पर सीमित मात्रा में ही खाएं। आलू कार्बोहाइड्रेट का अच्छा स्रोत है। इसे खाने से मोटापा बढ़ता है। आलू को उबालकर उसे दूध के साथ लें। (weight gain diet in hindi)
- कैलोरी, प्रोटीन, कैल्शियम, फाइबर, विटामिन बी और आयरन से भरपूर सोयाबीन मोटापा बढ़ाने वालों और कम करने वालों दोनों के लिए अच्छा स्रोत है।
- पनीर प्रोटीन का अच्छा स्रोत है, इसलिए वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो इसका भी नियमित रूप से सेवन करें। (weight gain diet in hindi)