Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

सर्दियों में पीना चाहते हैं हेल्दी कॉफी? तो अपनाएं ये सिंपल से स्टेप्स

What is the healthiest way to make coffee : वैसे तो कॉफी को नुकसानदायक माना जाता है, लेकिन कुछ तरीकों से आप अपनी कॉफी को हेल्दी भी बना सकते हैं। आइए आपको बताते हैं।

सर्दियों में पीना चाहते हैं हेल्दी कॉफी? तो अपनाएं ये सिंपल से स्टेप्स
Healthy Coffee

Written by Kishori Mishra |Published : December 24, 2025 2:34 PM IST

What are the ingredients in the coffee hack : ज्यादातर लोगों की सुबह बिना या कॉफी के नहीं होती है। हालांकि, सब जानते हैं कि चाय और कॉफी सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक होती है, लेकिन फिर भी जिन लोगों को चाय या कॉफी पीने की आदत होती हैं, उन्हें लाख कोशिश के बाद भी इनसे छुटकारा नहीं मिल पाता है। सब जानते हैं कि अगर खाली पेट या खाने के तुरंत बाद चाय या कॉफी पी जाए, तो इससे गैस बन जाती है। हालांकि, कुछ एक्सपर्ट्स का कहना है कि यदि आप कॉफी को कुछ सही तरीकों के साथे सेवन करें, तो इससे कॉफी नुकसानदायक की बजाय फायदेमंद भी बन सकती है। इस आर्टिकल के तरीकों में हम आपको कुछ ऐसे ही उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आप अपनी कॉफी को हेल्दी बना सकते हैं।

कॉफी को किस तरह बनाएं हेल्दी?

दूध के बजाय पिएं ब्लैक कॉफी

अगर आप अपनी कॉफी को हेल्दी बनाना चाहते हैं, तो कॉफी को डेयरी प्रोडक्ट्स यानी दूध के बिना ही पिएं। दरअसल, दूध वाली कॉफी की बजाय ब्लैक कॉफी ज्यादा फायदेमंद होती है। इससे न सिर्फ आपकी सुबह की शुरुआत ताजगी से भरपूर होती है, बल्कि यह एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है। ऐसे में यह बॉडी की सूजन को कम करने के लिए भी काफी फायदेमंद होती है।

कॉफी और दालचीनी

अगर आप शुगर पेशेंट्स हैं, तो आप कॉफी में एक चुटकी दालचीनी पाउडर मिलाकर पी सकते हैं, क्योंकि इससे ब्लड शुगर लेवल तो बैलेंस होता ही है, साथ ही सूजन भी कम होती है। कुछ स्टडीज़ से पता चला है कि दालचीनी इंसुलिन रेजिस्टेंस को कम करके ब्लड शुगर को बढ़ने से रोक सकती है। ऐसे में शुगर पेशेंट्स के लिए ब्लैक कॉफी अच्छा ऑप्शन है।

Also Read

More News

कॉफी और कोकोआ पाउडर

कॉफी को अगर आप हेल्दी बनाना चाहते हैं, तो इसमें थोड़ा सा कोको पाउडर डालें। इससे न केवल कॉफी स्वाद बढ़ता है, बल्कि यह दिमाग के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें, तो इसमें पॉलीफेनोल्स भरपूर मात्रा में होते हैं जो आपके अच्छे बैक्टीरिया को पोषण देते हैं और दिमाग की हेल्थ को सपोर्ट करते हैं। इसलिए अगर आप मानसिक रूप से थकान महसूस करते हैं, तो एक कप ब्लैक कॉफी आपकी सुस्ती को दूर कर सकती है।

कॉफी में डालें एमसीटी

अगर आप लॉ एनर्जी फील करते हैं, साथ ही अगर आपको फोकस करने में भी दिक्कत हो रही है, तो कॉफी में एक चम्मच MCT (मीडियम-चेन ट्राइग्लिसराइड्स) तेल डालें। यह आपको एनर्जी तो देता ही है, साथ ही फोकस करने में भी मददगार होता है। इसके अलावा, ब्लैक कॉफी में यह तेल मिलाकर पीने से हेल्दी माइक्रोब्स को बढ़ाने में भी मदद मिलती है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Highlights

  • दालचीनी और कॉफी पीना है फायदेमंद।
  • कॉफी और कोकोआ का मिश्रण सेहत के लिए अच्छा होता है।
  • कॉफी पीने से फोकस सही रहता है।