सेहत को होगा दोगुना फायदा, जब दही में मिलाकर खाएंगे ये 8 चीजें

दही में कैल्शियम के साथ ही विटामिन्स, मिनरल्स भी होते हैं, जो आपको कई रोगों से बचाते हैं। इसके सेवन से हड्डियां मजबूत होती हैं। जानें, कौन-कौन सी चीजों को आप दही (ways to eat curd) में मिलाकर खाएंगे, तो सेहत को अधिक लाभ मिलेगा।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : January 13, 2020 8:07 PM IST

दही खाने से सेहत को कई लाभ होते हैं, ये हम सभी जानते हैं। दही में कैल्शियम काफी होता है। अक्सर आप दही को या तो चीनी या फिर नमक मिलाकर खाते होंगे, लेकिन कई ऐसी खाने की चीजें हैं, जिसे आप दही के साथ मिलाकर खाएंगे, तो सेहत को दोगुना फायदा होगा। दही में कैल्शियम के साथ ही विटामिन्स, मिनरल्स भी होते हैं, जो आपको कई रोगों से बचाते हैं। इसके सेवन से हड्डियां मजबूत होती हैं। जानें, कौन-कौन सी चीजों को आप दही (ways to eat curd) में मिलाकर खाएंगे, तो सेहत को अधिक लाभ मिलेगा।

Eating curd in cough-cold : क्या सर्दी-जुकाम होने पर दही खाने से बचना चाहिए ?

1 दही में आप सादा नमक की जगह काला नमक और जीरे को भूनकर उसका पाउडर मिलाकर खाएं। स्वाद बढ़ने के साथ ही भूख भी लगती है। जिन्हें भूख ना लगने की समस्या है, वो इस उपाय को जरूर आजमाएं। पाचन तंत्र भी स्वस्थ रहता है।

2 आप चीनी की बजाय दही में शहद मिलाएं और फिर देखें इसके फायदे। यदि आपको मुंह में छाले हुए हैं, तो तुरंत ठीक हो जाएगा।

3 यदि आपका वजन बहुत ज्यादा है, तो दही में काली मिर्च पाउडर मिलाएं। थोड़ा सा काला नमक भी डालें और फिर खाने का मजा लें। वजन भी कम होगा और हड्डियां भी मजबूत होंगी। शरीर में जमा अतिरिक्त फैट धीरे-धीरे कम हो जाएगा।

दही के साथ चावल खाने के ये 8 फायदे जानते हैं आप ?

4 शायद ही आपने कभी ड्राई फ्र्टूस के साथ दही का सेवन किया हो। दही में पसंदीदी ड्राई फ्र्टूस और चीनी मिलाकर खाने से शारीरिक रूप से आप मजबूत बनेंगे। कमजोरी महसूस होती है, तो यह समस्या भी दूर हो जाएगी। जिनका वजन बहुत कम है, वो इसका सेवन करके वजन बढ़ा सकते हैं।

5. दही के साथ चावल खाएं। चावल में मैग्नीशियम और पोटैशियम होता है, जो पेट की ऐंठन और दर्द को कम करता है। दही और चावल खाने से पीरियड्स से पहले होने वाले ऐंठन और पेट दर्द को दूर किया जा सकता है। दही-चावल खाने से एक से दो महीने में वजन कम होने लगेगा। इसमें कैलोरी कम होती है।

क्या दही खाने से कंट्रोल होता है हाई ब्लड प्रेशर ?

6 सौंफ को दही में डालकर खाएं। इससे अनिद्रा की समस्या दूर होती है। पेट गैस, जलन से हैं परेशान तो भी आप दही में सौंफ डालकर खाएं। सौंफ पेट को ठंडक प्रदान करता है।

7  दस्त या डायरिया से परेशान हैं, तो एक कटोरी दही में 1 चम्मच ईसबगोल डालें और इसका सेवन करें। डायरिया की समस्या दूर हो जाएगी।

8 अधिकतर लोग दही में केला मिलाकर भी खाते हैं। आप नहीं खाते तो जरूर खाएं, खासकर तब, जब आपके पेट में दर्द हो या फिर पेट से संबंधित कोई और समस्या हो।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source