Ways To Consume Honey For Belly Fat Reduction: बेली फैट घटाने के लिए शहद है कारगर, लेकिन क्या आप जानते हैं इसके सेवन का सही तरीका?

वेट लॉस के लिए नींबू, शहद और गुनगुने पानी को पहली पसंद बताने वाले लोगों का मानना है कि ये सभी चीज़ें नैचुरल और सेफ हैं और  इसीलिए, वे इसे ट्राई करने से भी नहीं झिझकते । हमने कई लोगों से बात की और जाना कि वेट लॉस के लिए वो शहद का सेवन कैसे करते हैं। यहां पढ़ें, शहद के सेवन के तरीके।  (Ways To Consume Honey For Belly Fat Reduction in Hindi)

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : July 1, 2021 1:02 PM IST

Ways To Consume Honey For Belly Fat Reduction:  बेली फैट एक ऐसी समस्या है जो व्यक्ति की पर्सनालिटी को बिगाड़ देती है। वेट लॉस के बाद भी लोगों  की तोंद कई बार कम नहीं होती। यह बेली फैट या बढ़ी हुई तोंद कई बीमारियों की भी वजह बनती है। ऐसे में लोग अक्सर ऐसे नुस्खों की तलाश में रहते हैं जो वेट लॉस के साथ बेली फैट को भी कम करें। गर्म पानी में नींबू और शहद मिलाकर पीना, कई लोगों के लिए मॉर्निंग रिचुअल है और वेट लॉस का सबसे ज़्यादा आज़माया जाने वाले नुस्खा भी। वेट लॉस के लिए नींबू, शहद और गुनगुने पानी को पहली पसंद बताने वाले लोगों का मानना है कि ये सभी चीज़ें नैचुरल और सेफ हैं और  इसीलिए, वे इसे ट्राई करने से भी नहीं झिझकते । हमने कई लोगों से बात की और जाना कि वेट लॉस के लिए वो शहद का सेवन कैसे करते हैं। यहां पढ़ें, शहद के सेवन के तरीके।  (Ways To Consume Honey For Belly Fat Reduction in Hindi)

बेली फैट कम करने के लिए इन तरीकों से कर सकते हैं सेवन

गुनगुने पानी के साथ

दादी-नानी के नुस्खे हों या एक्सपर्ट टिप्स, अक्सर लोग, गुनगुने पानी के साथ शहद के सेवन की सलाह देते हैं। ऐसा माना जाता है कि गुनगुने या गर्म पानी में शहद घोलकर पीने से पेट की समस्याएं भी कम होती हैं। जिससे, पाचन और मेटाबॉलिज़्म भी ठीक रहता है। खासकर, कब्ज़ से परेशानी लोग सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में शहद मिलाकर पीते हैं। (Ways To Consume Honey For Belly Fat Reduction)

शहद और लहसुन

सुबह खाली पेट लहसुन और शहद खाने का काम भी बहुत से लोग करते हैं। इसके लिए नाश्ता खाने से पहले लहसुन की 2 कलियां खायी जाती हैं। कई लोगों के अनुसार, लहसुन को कुचलकर शहद के साथ खाने से बेली फैट पिघलता है। (Health benefits of having Garlic and Honey on empty stomach)

दूध में घोलकर

रात में गुनगुने दूध में शहद घोलकर पीने से तनाव कम होने और सूकून की नींद सोने जैसे दावे किए जाते हैं। लेकिन, कई लोग वेट लॉस और बेली फैट कम करने के लिए भी दूध और शहद का एकसाथ सेवन करते हैं। इसके लिए गर्म दूध में 1-2 चम्मच शहद घोलकर दिन में एक से 2 बार पीने की सलाह देते हैं लोग।

यह भी पढ़ें

Healthiest Indian Breakfast Ideas: इन दिनों मनोज बाजपेयी नाश्ते में खा रहे हैं दही-चूड़ा, ये 5 देसी ब्रेकफास्ट आइडियाज़ भी हैं सबके लिए सूटेबल

Essential Nutrients For Immune System: इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए ये 5 पोषक तत्व हैं सबसे ज़रूरी, क्या आपकी डायट से आपको मिल रहा है इनका डेली इंटेक !

Blood Donation During Pandemic: कोविड के दौरान क्या ब्लड डोनेशन है सेफ?, एक्सपर्ट से जानें महामारी के दौरान रक्तदान से जुड़े इस महत्वपूर्ण सवाल का जवाब

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source