
अंजू रावत
अंजू रावत एक अनुभवी हेल्थ, फिटनेस, रिलेशनशिप, ब्यूटी और लाइफस्टाइल लेखक हैं, जिन्हें इन विषयों पर लिखने ... Read More
Written By: Anju Rawat | Updated : March 19, 2025 12:57 PM IST
Medically Verified By: Dr. Sugeeta Mutreja
Vajan Ghatane ke Liye Chia Seeds Kaise Khaye: चिया सीड्स सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। खासकर, जो लोग मोटापा कम करना चाहते हैं, उनके लिए चिया सीड्स किसी रामबाण इलाज से कम नहीं है। वेट लॉस करने के लिए कई डाइटिशियन भी चिया सीड्स को अलग-अलग तरीकों से खाने की सलाह देते हैं। आपको बता दें कि चिया सीड्स में फाइबर अधिक होता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखता है। साथ ही, पाचन-तंत्र को भी दुरुस्त रखता है। इसलिए चिया सीड्स खाने से वजन घटाने में मदद (Chia Seeds for Weight Loss) मिलती है। चिया सीड्स एंटीऑक्सीडेंट्स गुणों से भी भरपूर होते हैं, जो हार्ट हेल्थ में सुधार करते हैं। चिया सीड्स खाने से डायबिटीज रोगियों को भी लाभ मिलता है। आज इस लेख में हम वजन घटाने के लिए चिया सीड्स कैसे खा सकते हैं, इसके बारे में जानेंगे। आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं कि वजन कम करने के लिए चिया सीड्स कैसे खाएं (Vajan Kam Karne ke Liye Chia Seeds Kaise Khaye)?
चिया सीड्स को पानी में मिलाकर खाने से वजन कम हो सकता है। अगर आप रोजाना पानी में भीगे हुए चिया सीड्स (Soaked Chia Seeds for Weight Loss) खाएंगे, तो इससे आपको वेट लॉस में मदद मिल सकती है। इसके लिए आप एक गिलास पानी में आधा चम्मच चिया सीड्स रातभर भिगोकर रख दें। सुबह खाली पेट इस पानी को पी लें। साथ ही, चिया सीड्स को भी खा लें। आप इसमें नींबू का रस भी निचोड़ सकते हैं। इस जेल जैसी ड्रिंक को पीने से आपका वेट लॉस हो सकता है।
अगर आपको पानी के साथ चिया सीड्स का सेवन करना पसंद नहीं है, तो आप चिया सीड्स की स्मूदीबनाकर पी सकते हैं। चिया सीड्स की स्मूदी को आप घर पर आसानी से बना सकते हैं। इसके लिए भीगे हुए चिया सीड्स में दूध, शहद, केला और स्ट्रॉबेरी आदि (chia seeds smoothie with milk) मिलाकर ब्लेंड कर लें। फिर इस ड्रिंक का सेवन करें। वर्कआउट से पहले चिया सीड्स स्मूदी पीने से वेट लॉस में मदद मिल सकती है। चिया सीड्स की स्मदूी काफी टेस्टी भी होती है।
आप चाहें तो चिया सीड्स का सेवन पाउडर के रूप में भी कर सकते हैं। इसके लिए आप चिया सीड्स के बीजों को बारीक पीस लें। आप चिया सीड्स के पाउडर का सेवन दूध या गुनगुने पानी के साथ कर सकते हैं। रोज सुबह खाली पेट चिया सीड्स को दूध के साथ लेने से वजन घटाने में मदद मिल सकती है। लेकिन, चिया सीड्स का पाउडर हल्का चिपचिपा हो सकता है। बेहतर रिजल्ट के लिए आप कुछ दिनों तक लगातार चिया सीड्स के पाउडर का सेवन जरूर करें।
आप दलिया में चिया सीड्स मिलाकर खा सकते हैं। रोज नाश्ते में चिया सीड्स वाला दलिया खाने से मोटापा कम करने में मदद मिलती है। इसे एक बेहद हेल्दी ब्रेकफास्ट माना जाता है। आप चिया सीड्स को दलिया के साथ पकाकर खा सकते हैं। या ऊपर से सीधेतौर पर भी भीगे हुए चिया सीड्स डाल सकते हैं। दूध वाले दलिया में चिया सीड्स मिलाकर खाने से सेहत को भी कई लाभ मिलते हैं।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।