Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Protein over consumption side effects: प्रोटीन डाइट का वो हिस्सा है जो शरीर की कमजोरी दूर करने और मांसपेशियों की ताकत बढ़ाने के लिहाज से महत्वपूर्ण है। प्रोटीन की कमी हमारी हेल्थ को बुरी तरह प्रभावित कर सकती है। प्रोटीन कम मिलने से शरीर में कई दिक्कतें शुरू हो सकती हैं। प्रोटीन की कमी से शरीर का वजन कम हो सकता है और साथ ही मसल्स कमजोर हो सकती हैं। कम प्रोटीन से बॉडी सेल्स के रिपेयर और शारीरिक ग्रोथ जैसी प्रक्रियाएं भी धीमी हो जाती हैं।
प्रोटीन की कमी से बचने के लिए मीट, अंडे., मछली, दालें, डेयरी प्रॉडक्ट्स और साबुत अनाज खाने की सलाह दी जाती है। इससे प्रोटीन की सही मात्रा प्राप्त करने में सहायता होती है।
क्या आप जानते हैं कि जिस तरह शरीर के लिए प्रोटीन की कमी नुकसानदायक है उसी तरह अधिक मात्रा में प्रोटीन लेने के भी नुकसान हैं। जी हां अधिक मात्रा में प्रोटीन लेने से आपके स्वास्थ्य पर इसका बुरा असर पड़ सकता है। आइए जानें प्रोटीन के साइड-इफेक्ट्स-
कुछ स्टडीज के अनुसार अधिक मात्रा में प्रोटीन खाने से शरीर को नुकसान हो सकते हैं और इससे पथरी या किडनी स्टोन (kidney stone) बनने की समस्या बढ़ सकती है।
नेचर मेटाबॉलिज्म में कुछ समय पहले छपे एक रिसर्च पेपर के निष्कर्षों के अनुसार अधिक प्रोटीन खाने से हृदय रोगों का खतरा भी बढ़ सकता है। (high protein intake and risk of heart diseases)
दुबलेपन से बचने के लिए प्रोटीन खाने की सलाह तो दी जाती है लेकिन अगर आप बहुत अधिक मात्रा में प्रोटीन का सेवन करते हैं तो इससे आपका वजन बहुत अधिक बढ़ सकताहै और इससे मोटापे का खतरा बढ़ सकता है। दरअसल अधिक मात्रा में प्रोटीन खाने से यह शरीर में फैट के तौर पर जमा होने लगता है और इससे मोटापा बढ़ने (causes of obesity) लगता है।
प्रोटीन अधिक खाने से शरीर में थकान तो बढ़ती ही है इससे आपको हमेशा सुस्ती महसूस हो सकती है। थकान के कारण आपको डाइजेशन से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं।
जानकारों के अनुसार एक स्वस्थ और वयस्क व्यक्ति को रोजाना 55-60 ग्राम तक प्रोटीन की जरूरत पड़ती है। वहीं, महिलाओं को हर रोज कम से कम 46 ग्राम प्रोटीन खाने की सलाह दी जाती है।