
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : November 22, 2018 3:52 PM IST
अरबी की सब्ज़ी स्वादिष्ट होने के साथ-साथ कई पोषक तत्वों से भरपूर होती है। अरबी के पत्ते विटामिन ए, बी, सी, कैल्शियम, पोटैशियम और एंटी-ऑक्सीडेंट अच्छी मात्रा में होते हैं। इसीलिए यह हरे पत्ते सेहत के लिहाज से काफी फायदेमंद और एक हेल्दी फूड हैं। आइए जानते हैं अरबी खाने से आपको क्या फायदे होते हैं।
1. ब्लड प्रेशर
आलुवडी या अरबी के पत्ते उन लोगों के लिए काफी अच्छे हैं जो हाई ब्लड प्रेशर लेवल की समस्या से गुज़र रहे हैं। इन पत्तों में पाए जाने वाले सोडियम, पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे तत्व ब्लड प्रेशर लेवल को व्यवस्थित रखते हैं।
2. वेट लॉस
अरबी के पत्तों में डायटरी फाइबर की अच्छी मात्रा होती है। फाइबर शरीर के मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है और मेटाबॉलिज़्म के स्तर पर आपका वजन कम होता है।
3. डायजेशन में सुधार
अपच, गैस और एसिडिटी जैसी समस्याएं हर मौसम में आम ही हैं। तो कुछ लोगों को ये परेशानियां बार-बार होती हैं। ऐसे लोग अपने भोजन में अरबी के पत्ते शामिल कर सकते हैं। आप अरबी के पत्तों की करी खाएं या इसके पत्तों के साथ उबाला हुआ पानी पीएं, काफी राहत मिलेगी।
4. जॉइंट पेन से राहत
घुटनों में दर्द की समस्या सर्दियों में काफी बढ़ जाती है। तो वहीं इसी मौसम में आपके लिए अरबी के पत्ते मददगार साबित हो सकते हैं। ठंड के मौसम में अरबी के मुलायम और अच्छी क्वालिटी के पत्ते सब्ज़ी बाज़ार में उपलब्ध होते हैं। आप इनके अलग-अलग व्यंजन बनाकर खा सकते हैं। बहुत-से लोगों का कहना है कि अरबी के पत्ते उनके जॉइंट पेन को कम करने में मददगार साबित हुए हैं।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.