वेट लॉस करने वाला 1 ऐसा फूड जो कुछ ही दिनों में पिघला देगा सारा फैट, जानें इसके सेवन के तरीके

एक नयी स्टडी में पाया गया कि 12 सप्ताह से अधिक समय तक दालचीनी का सेवन करने से शरीर का वजन कम करने में मदद होती है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : August 10, 2022 2:02 PM IST

Cinnamon for weight loss: स्लीम ट्रिम बॉडी और हाई एनर्जी लेवल हर व्यक्ति का सपना होता है और इसीलिए लोग खुद को हेल्दी और फिट बनाने के प्रयास भी करते हैं। शरीर में जमा जिद्दी फैट को पिघलाने के लिए लोग दवाओं से लेकर कई तरह के घरेलू नुस्खों का भी इस्तेमाल करते हैं। ऐसा ही एक नुस्खा है दालचीनी (cinnamon) जिसके सेवन से  फैट बर्न तेजी से हो सकता है। एक नयी स्टडी के अनुसार दालचीनी जिसे अन्य मसालों के साथ रोजमर्रा के भोजन में मिलाया जाता है वह वेट लॉस और फैट बर्निंग की प्रक्रिया में सहायता करता है । जर्नल क्लिनिकल न्यूट्रिशन ( Clinical Nutrition) में प्रकाशिक इस स्टडी में दालचीनी को फैट बर्न की प्रक्रिया से जुड़े सकारात्मक परिणाम देखने को मिले।

इस स्टडी में पाया गया कि 12 सप्ताह से अधिक समय तक दालचीनी का सेवनकरने से शरीर का वजन कम करने में मदद होती है। साथ ही साथ बॉडी फैट और बेली फैट कम करना भी आसान हो सकता है। इसी तरह साल 2017  यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन (University of Michigan) के शोधकर्ताओं द्वारा किए गए एक रिसर्च में भी यह बात सामने आयी थी कि दालचीनी शरीर की मेटाबॉलिक रेट बढ़ाता है जो वेट लॉस की प्रक्रिया में मदद करती है। (Cinnamon for weight loss in Hindi)

वेट लॉस के लिए दालचीनी का सेवन कैसे किया जा सकता है  (Easy Ways To Eat Cinnamon)

वजन कम करने के लिए दालचीनी का सेवन अलग-अलग तरीकों से किया जा सकता है। इसे साधारण चाय के साथ पकाकर या सलाद में मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं। वेट लॉस के लिए दालचीनी को डाइट में शामिल करने के कुछ ऐसे ही तरीकों के बारे में पढ़ें यहां।

पानी के साथ

  • एक गिलास पानी के साथ दालचीनी  के एक-दो टुकड़े उबालें। फिर, इसे  छान लें।
  • इस पानी में  थोड़ा -सा शहद और नींबू का रस मिलाएं और पी लें।

दालचीनी की चाय (Tea For Weight Loss)

  • चाय बनाते समय दूध के साथ दालचीनी के टुकड़े भी उबलने के लिए डाल दें।
  • काली मिर्च, तुलसी के पत्ते और अदरक के साथ दालचीनी को कूटकर मिलाएं या दालचीनी पाउडर मिक्स करें।
  • जब चाय पक जाए तो स्वादानुसार चीनी या गुड़ मिलाकर पीएं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source