
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Published : August 1, 2018 8:02 PM IST
बीटरूट या चुकंदर एक पौष्टिक और फायदेमंद सब्जी है। लेकिन बहुत से लोगों को इसका स्वाद पसंद नहीं आता। बच्चे तो इसे बिल्कुल खाना पसंद नहीं करते लेकिन अगर आप अपने बच्चे की पसंद-नापसंद का ख्याल कुछ ज़्यादा ही रखती हैं तो यह आर्टिकल ज़रूर पढ़ें। दरअसल बीटरूट आपके बच्चों के लिए बहुत फायदेमंद है। हम यह नहीं कह रहे कि आप अपने बच्चों को जबरदस्ती खाना खिलाएं। लेकिन उसे बीटरूट ना खिलाने का कोई बहाना भी काम ना आएगा, क्योंकि यह फायदेमंद सब्जी आपके बच्चों के सही विकास में मदद कर सकती है।
1. दिमाग तेज़ करता है
चुकन्दर का जूस पीने से व्यक्ति का स्टैमिना 16 प्रतिशत तक बढ़ जाता है। ऐसा इसके नाइट्रेट तत्व के कारण होता है। शरीर में ऑक्सीजन बढ़ने से मस्तिष्क भी ठीक प्रकार से अपना काम कर पाता है। चुकन्दर खाकर आप डिमेंशिया तक में राहत पा सकते हैं।
2.एनीमिया दूर करता है
यह एक मिथक है कि रंग में लाल होने के कारण चुकन्दर खून की कमी को मिटाने में मदद करता है, और इस वजह से ये एनीमिया में जरूर खाना चाहिए। हालांकि इस मिथक में आधा सच भी छिपा है। चुकन्दर में बहुत अधिक आयरन होता है और आयरन की मदद से हीमाग्लूटनिन (haemagglutinin) बनता है, जो कि रक्त का ही एक ऐसा हिस्सा होता है जो ऑक्सीजन और बहुत से पोषक तत्वों को शरीर के दूसरे अंगों तक पहुंचाने में मदद करता है। चुकन्दर के यही आयरन तत्व एनीमिया से लड़ने में मदद करते हैं।
3.गर्भवती महिलाओं और पेट में पल रहे बच्चे के लिए फायदेमंद
बीटरूट में उच्च मात्रा में फॉलिक एसिड पाया जाता है। यह पोषक तत्व गर्भवती महिलाओं और उनके अजन्म बच्चों के लिए महत्वपूर्ण होता है क्योंकि इससे अजन्म बच्चे का मेरुदंड बनने में मदद मिलती है। चुकन्दर गर्भवती महिलाओं को अतिरिक्त ऊर्जा देता है।
चित्रस्रोत: Shutterstock.