तरबूज या खरबूजा, गर्मियों में वजन घटाने के लिए क्या है बेहतर? जानिए डायटीशियन से

Watermelon Or Muskmelon For Weight Loss: गर्मियों में वजन घटाने के लिए लोग तरबूज और खरबूजा का खूब सेवन करते हैं। लेकिन कई लोगों के मन में यह सवाल आता है कि आखिर दोनों में क्या ज्यादा फायदेमंद है? आइए, जानते हैं डाइट एक्सपर्ट से इसके बारे में -

WrittenBy

Written By: priya mishra | Updated : March 30, 2025 10:45 AM IST

Watermelon Or Muskmelon Which Is Better For Weight Loss: गर्मियों के मौसम में बाजारों में तरबूज और खरबूजा जैसे फलों की मांग बढ़ने लगती है। इन फलों में पानी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जिसकी वजह से ये शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाने के काम करते हैं। ये फल न सिर्फ शरीर को ठंडक प्रदान करते हैं, बल्कि वजन घटाने में भी मददगार हैं। इन दोनों ही फलों में कैलोरी भी बहुत कम मात्रा में पाई जाती है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो इन फलों को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। लेकिन अक्सर कई लोगों का सवाल होता है कि वजन कम करने के लिए तरबूज या खरबूजा, दोनों में से क्या बेस्ट है? आइए, डाइट्रीफिट की डायटीशियन अबर्ना माथीवानन से जानते हैं कि वजन घटाने के लिए तरबूज या खरबूजा, कौन सा बेहतर है?

वजन घटाने के लिए तरबूज

तरबूज में 92 प्रतिशत तक पानी होता है, जो शरीर को लंबे समय तक हाइड्रेट रखने में मदद करता है। साथ ही, इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन-ए, विटामिन-सी और लाइकोपीन पाया जाता है। यह शरीर में पानी की कमी को पूरा कर आपको डिहाइड्रेशन से बचाता है।

लो कैलोरी : वजन घटाने के लिए तरबूज एक बेहतरीन फल है। क्योंकि तरबूज में 92 प्रतिशत तक पानी होता है, जो शरीर को ज्यादा समय तक हाइड्रेट रखने में मदद करता है। इसमें केवल 30 प्रतिशत तक ही कैलोरी होती है।

पेट को लंबे समय तक भरा रखता है: यदि आप वजन कम करना चाहते हैं, तो आपके लिए तरबूज का सेवन लाभकारी हो सकता है। क्योंकि इसका सेवन करने से लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस होता है और भूख भी जल्दी नहीं लगती है।

बॉडी को डिटॉक्स करे: तरबूज वजन घटाने के साथ-साथ आपकी बॉडी को डिटॉक्स भी करता है। इसमें पोटेशियम और विटामिन-सी पाया जाता है, जो शरीर में से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है।

वजन घटाने के लिए खरबूजा

खरबूजा में 90 प्रतिशत तक पानी होता है। साथ ही, इसमें कैलोरी और ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है, जो ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित रखने में मदद करता है।

मेटाबॉलिज्म बूस्ट करे: खरबूजा में विटामिन-ए और पोटेशियम होता है, जो मेटाबॉलिज्म को तेज करने और शरीर को तरोताजा रखने में सहायक होता है।

फाइबर से भरपूर: खरबूजे में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। इसका सेवन करने से पेट अधिक समय तक भरा हुआ महसूस होता है।

तरबूज या खरबूजा, वजन घटाने के लिए क्या है बेहतर?

गर्मियों के मौसम में वजन घटाने के लिए तरबूज और खरबूजा दोनों ही फल बेहतरीन है। लेकिन यदि आप खुद को लंबे समय तक हाइड्रेट रखना चाहते हैं, तो आप तरबूज का सेवन कर सकते हैं। इसमें कैलोरी भी कम मात्रा में होती है, इसलिए वजन घटाने के लिए तरबूज ज्यादा फायदेमंद होता है। वहीं, यदि आप अधिक फाइबर प्राप्त करना चाहते हैं, तो आप खरबूजा का सेवन कर सकते हैं। हालांकि, दोनों ही फल को संतुलित रूप से सेवन कर आप गर्मियों के दिनों में आसानी से अपना वजन कम कर सकते हैं।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source