
... Read More
Written By: Atul Modi | Published : May 10, 2022 7:58 PM IST
गर्मियों में तरबूज खाने का मजा ही कुछ और होता है। इस मौसम में हर कोई इसी प्रकार के ठंडे ठंडे और पानी से भरपूर फलों को एंजॉय करता है। अगर आप एक गर्भवती महिला हैं तो केवल तरबूज ही नहीं बल्कि इसके बीज भी आपके लिए और आपके बच्चे के लिए काफी लाभदायक हो सकते हैं। आइए जानते हैं इनके लाभ।
तरबूज के बीजों में कॉपर, जिंक, सेलेनियम, आयरन, पोटेशियम और मैग्नेशियम जैसे शरीर के लिए आवश्यक मिनरल्स होते हैं। यह बच्चे के हेल्दी रूप से विकास होने में लाभदायक हैं। यह बच्चे की हड्डियों के लिए भी जरूरी होते हैं। यह बच्चे के दांत और मसूड़ों के लिए भी जरूरी होते हैं। तरबूज के बीजों में विटामिन बी और फोलेट होते हैं जो बच्चे और मां के ओवर ऑल विकास में अहम भूमिका निभाते हैं। यह विटामिन्स आंखों के लिए भी लाभदायक हैं।
प्रेग्नेंसी के दौरान बहुत सी अलग अलग चीजों की क्रेविंग होती है जिनमें से कुछ चीजें तो आपके और बच्चे के लिए सुरक्षित भी नहीं होती। तरबूज के बीज एक हेल्दी स्नैक का काम करते हैं जिससे आपकी स्नैक्स खाने की इच्छा भी पूरी हो सकती है और इनसे आपको और बच्चे को किसी तरह का नुकसान भी नहीं पहुंचता। इसमें मौजूद पौष्टिक तत्वों के कारण बच्चे का विकास होने में भी मदद मिलती है।
प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर के कुछ हिस्सों का रंग बदल जाता है और वहां पिगमेंटेशन होने लगती है। इस समय तरबूज के बीज एक प्राकृतिक डिटॉक्सिफायर का काम करते हैं और पिगमेंटेशन को ठीक करने में सहायक माने जाते हैं। आमतौर पर गर्दन और कोहनी जैसे भागों पर ज्यादा पिगमेंटेशन देखने को मिलती है।
प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर में काफी सारे बदलाव देखने को मिलते हैं। इस समय काफी सारे हार्मोन्स में बदलाव होते रहते हैं। तरबूज के बीज इन बदलावों के कारण हो रहे मसल क्रैंप्स को ठीक करने में लाभदायक होते हैं।