... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Kishori Mishra | Updated : May 13, 2020 2:12 PM IST
Watermelon During Pregnancy: गर्भावस्था में तरबूज खाने के फायदे और नुकसान
Watermelon During Pregnancy: गर्मियों में स्वस्थ शरीर के लिए तरबूज का सेवन बहुत ही अच्छा माना जाता है। यह पोषक तत्वों और पानी से भरपूर होता है। गर्मियों में डिहाइड्रेशन की समस्या को दूर करने के लिए तरबूज काफी अच्छा विकल्प है। तरबूज गर्मियों में होने वाली कई समस्याओं से हमें बचाता है। लेकिन कुछ लोगों के मन में ये सवाल है कि गर्भवती महिलाओं के लिए तरबूज (Watermelon During Pregnancy) खाना सुरक्षित है या नहीं? हम इस लेख के जरिए आपको इन्हीं सवालों के जवाब देने जा रहे हैं। कई डॉक्टर्स ऐसे हैं, जो गर्भवती महिलाओं को तरबूज खाने की सलाह (Watermelon During Pregnancy) देते हैं, क्योंकि यह पोषक तत्वों से भरपूर होता है।
गर्भवती महिलाएं अक्सर पाचन की समस्या से परेशान रहती हैं। सीने में जलन, अपच, पेट में दर्द जैसी समस्याएं उन्हें घेरे रहती हैं। तरबूज खाने से ये सभी समस्याएं दूर होती हैं। गर्भावस्था में तरबूज खाने से पेट की सारी समस्याएं कंट्रोल में रहती हैं।
गर्भावस्था में महिलाओं के हाथ और पैर में हल्की सी सूजन की समस्या होने लगती है। ऐसे में तरबूज में मौजूद पानी और पोषक तत्व नसों और मांसपेशियों को मजबूत करती है। इससे एडिमा या सूजन की परेशानी को ठीक किया जा सकता है।
तरबूज सुबह-सुबह खाने से गर्भवती महिलाओं की सुस्ती दूर होती है। तरबूज खाने से दिनभर सुखद और स्फूर्तिदायक अनुभव होता है। सुबह तरबूज और इसका जूस पीने से शरीर ऊर्जावान और पोषण संबंधी गुणों से भरपूर होता है, जो मॉर्निंग सिकनेस को कम करने में मदद मिलती है।
डिडाइड्रेशन के कारण प्रीमेच्योर का खतरा बढ़ सकता है। तरबूज खाने से डिहाइड्रेशन की समस्या ठीक हो सकती है। गर्भवती महिलाओं को डिहाइड्रेशन से बचने के लिए अधिक पानी पीना चाहिए। इसके साथ ही ऐसे फल और सब्जियों का सेवन करना चाहिए, जिसमें पानी की अधिकता हो। तरबूज में लगभग 90 फीसदी पानी होता है, जो डिहाइड्रेशन की परेशानी को दूर करने में आपकी मदद करता है।
गर्भावस्था में महिलाओं को कई शारीरिक परिवर्तन से गुजरना पड़ता है। इस दौरान महिलाओं की मांसपेशियों से लेकर हार्मोन में कई बदलाव होते हैं। वजन बढ़ने से लेकर मांसपेशियों में ऐंठन की समस्याएं काफी बढ़ने गलती हैं। ऐसे में तरबूज के सेवन से आप मांसपेशियों के ऐंठन से राहत पा सकते हैं।
गर्भावस्था में तरबूज खाने के कई फायदे होते हैं, लेकिन अब जानना ये जरूरी है कि क्या गर्भावस्था में तरबूज खाने से नुकसान भी हो सकता है या नहीं? तो इसका जवाब है हां। ऐसा इसलिए क्योंकि तरबूज के अधिक सेवन से शरीर में शर्करा का स्तर बढ़ सकता है, जिससे गर्भवती महिलाओं को मधुमेह का खतरा हो सकता है। इसके साथ ही बच्चे को भी इससे खतरा होता है।
तरबूज में डिटॉक्सीफाइंग के गुण पाए जाते हैं। ऐसे में तरबूज का अधिक सेवन करने से शरीर के अच्छे पोषक तत्व शरीर से बाहर निकल जाएंगे। इसके अलावा काफी समय तक कटे हुए तरबूज को खाने से भी बचना चाहिए, इससे पाचन संबंधी समस्या हो सकती है। यानि तरबूज का सेवन एक सीमित मात्रा में करें। आप डॉक्टर से भी तरबूज खाने की मात्रा को लेकर सलाह ले सकती हैं।