हाई कोलेस्ट्रॉल से परेशान मरीज रोज पानी में भिगो-भिगोकर खाएं मूंगफली, सर्दियों में भी धमनियां रहेंगी साफ

High cholesterol diet: सर्दियों के मौसम में हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने वाली डाइट में आ मूंगफलियों को भी शामिल कर सकते हैं, जो शरीर की धमनियों में बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को जमने से रोकती हैं।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : December 19, 2023 8:00 AM IST

Water soaked peanuts for cholesterol: खराब जीवनशैली अनहेल्दी खान-पान और हमारे जीवन से जुड़ी कई ऐसी आदतें हैं, जो हमारे शरीर की धमनियों में बैड कोलेस्ट्रॉल जमने का कारण बनता हैं। खासतौर पर सर्दियों में लोगों को सावधान रहने की जरूरत ज्यादा होती है, क्योंकि इस मौसम में इन बीमारियों का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है। हाई कोलेस्ट्रॉल को सिर्फ दवाओं की मदद से ही नहीं बल्कि सही डाइट व जीवनशैली की अच्छी आदतें अपनाकर भी कंट्रोल में रखा जा सकता है। सर्दियों में मिलने वाली कुछ चीजें ऐसी भी हैं, जो आपके शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल जमा होने से रोकती हैं। उन्हीं में से एक मूंगफली भी है। इस लेख में हम हाई कोलेस्ट्रॉल से परेशान लोगों को मूंगफली का सेवन करने से मिलने वाले फायदों के बारे में बताएंगे और साथ ही साथ यह भी बताएंगे कि कोलेस्ट्रॉल के मरीजों को मूंगफली खाने से क्या फायदे मिलते हैं और इसका सेवन करने का सही तरीका क्या है।

हाई कोलेस्ट्रॉल में मूंगफली

कुछ लोगों को लगता है कि मूंगफली एक हाई फैट फूड है, जिसका सेवन करना हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीजों के लिए अच्छा नहीं है। लेकिन आपको बता दें कि मूंगफली हेल्दी फैट का अच्छा स्रोत होता है, जो कोलेस्ट्रॉल के मरीजों के लिए हानिकारक नहीं बल्कि फायदेमंद होता है। अपनी डाइट में सैचुरेटेड फैट और ट्रांस फैट को कम करना और उसकी जगह मोनोसैचुरेटेड और पॉलीसैचुरेटेड फैट को बढ़ाना आपके लिए काफी अच्छा ऑप्शन हो सकता है।

क्या है सेवन का सही तरीका

वैसे तो मूंगफली का सेवन आप सामान्य रूप से कर सकते हैं, जो काफी फायदेमंद रहता है। वहीं कुछ लोग मूंगफली को अपने खाने-पीने में शामिल कर लेते हैं। हालांकि, हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीजों के लिए मूंगफली को कुछ घंटे के लिए पानी में भिगोकर रखने और उसके बाद उनका सेवन करने की सलाह दी जाती है। सामान्य तरीके से मूंगफली खाने की बजाय इसे रातभर पानी में भिगोकर खाना ज्यादा हेल्दी माना जाता है।

पानी में भीगी मूंगफली खाने के फायदे

मूंगफली में अनेक तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, लेकिन कई बार शरीर उन्हें अच्छे से अवशोषित नहीं कर पाता है। वहीं अगर मूंगफली को खाने से पहले उसे कुछ घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दिया जाए तो पेट में जाकर इसके पोषक तत्व अच्छे से शरीर में अवशोषित होने लगते हैं, जिससे उनका भरपूर फायदा मिल पाता है। इस लेख में जानें क्या है इसके फायदे।

डॉक्टर की सलाह भी जरूरी

हालांकि, हाई कोलेस्ट्रॉल जैसी हेल्थ प्रॉब्लम को आप सिर्फ दवाओं से से कंट्रोल नहीं कर पाएंगे, ऐसा इसलिए क्योंकि हाई कोलेस्ट्रॉल के कारण हार्ट अटैक व स्ट्रोक जैसी कई जानलेवा बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है और इसलिए मरीज को जोखिम नहीं उठाना चाहिए। इसलिए हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीजों को नियमित रूप से डॉक्टर बात करते रहने की सलाह दी जाती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.