शरीर के लिए आवश्‍यक 6 पोषक तत्‍वों में पानी भी है जरूरी, जानें क्‍यों

आवश्यक पोषक तत्वों को दो श्रेणियों में विभाजित किया जा सकता है: – मैक्रोन्यूट्रिएंट्स और माइक्रोन्यूट्रिएंट्स। इनके साथ ही सर्वाधिक महत्‍वपूर्ण पोषक तत्‍व है पानी, जो शरीर के लिए बहुत ज्‍यादा आवश्‍यक है।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : November 22, 2018 5:16 PM IST

आवश्यक पोषक तत्व वे कंपाउंड होते हैं जिसे शरीर पर्याप्त मात्रा में नहीं बना सकता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, ये पोषक तत्व रोगों की रोकथाम, विकास और अच्छे स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण हैं। इसमें फैटी एसिड और एमिनो एसिड समेत सूक्ष्म पोषक तत्व और मैक्रोन्यूट्रिएंट शामिल होते हैं।

शरीर के लिए आवश्यक 6 पोषक तत्व

इन आवश्यक पोषक तत्वों को दो श्रेणियों में विभाजित किया जा सकता है: – मैक्रोन्यूट्रिएंट्स और माइक्रोन्यूट्रिएंट्स। मैक्रोन्यूट्रिएंट्स में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और फैट शामिल हैं, जो आपके शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है। जबकि विटामिन और खनिज माइक्रोन्यूट्रिएंट्स हैं। इन पांच के अलावा शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्‍व में पानी सर्वाधिक महत्‍वपूर्ण है। आइए बताते हैं विस्‍तार से -

कार्बोहाइड्रेट

कार्बोहाइड्रेट या कार्ब्स जिसका सेवन लोग इसलिए नहीं करते क्योंकि वह मानते हैं कि इससे उनका वजन बढ़ जाएगा। हकीकत में, शरीर के कार्य के लिए कार्ब्स आवश्यक हैं। आपको बता दें कि कार्ब्स में ग्लूकोज होता है जो आपके दिमाग और शरीर के लिए ईंधन के रूप में काम करता है। कार्ब्स आपके शरीर को विशेष रूप से आपके केंद्रीय तंत्रिका तंत्र और मस्तिष्क को ईंधन देता है, और रोग के खिलाफ सुरक्षा प्रदान भी करता है। इसके लिए आपको सिंपल कार्बोहाइड्रेट की जगह कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट का सेवन करना चाहिए। आप साबुत अनाज, सब्जियां और फलों से कार्ब्स हासिल कर सकते हैं। यह भी पढ़ें - सर्दियों के लिए क्‍या है बेहतर ग्रीन टी या मसाला चाय ?

प्रोटीन

अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रोटीन आवश्यक है। प्रोटीन मांसपेशियों को मजबूती देता है। प्रत्येक कोशिका, हड्डी, त्वचा और बालों के लिए भी प्रोटीन जरूरी होता है। प्रोटीन में एमिनो एसिड नामक छोटे बिल्डिंग ब्लॉक शामिल होते हैं। ये कोशिकाओं के निर्माण खंड हैं। मांस, मछली और अंडा आवश्यक अमीनो एसिड के अच्छे स्रोत हैं। आप बीन्स, सोया, नट्स और कुछ अनाज से प्रोटीन प्राप्त कर सकते हैं। यह भी पढ़ें – इन पांच कारणों से उम्र से पहले ही खराब हो रहे हैं घुटने

फैट

फैट या वसा को अक्सर बुरा माना जाता है, लेकिन हाल के शोध से पता चला है कि स्वस्थ वसा आहार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। हार्वर्ड मेडिकल स्कूल के मुताबिक, वसा आपके शरीर के कई कार्यों जैसे विटामिन और खनिज का अवशोषण, कोशिकाओं के निर्माण और मसल्स मूवमेंट में बहुत ही जरूरी है। हां यह बात सच है कि वसा में कैलोरी सबसे ज्यादा पायी जाती है, लेकिन यह कैलोरी आपके शरीर के लिए एक महत्वपूर्ण ऊर्जा का स्रोत है।

यह भी पढ़ें – जानिए क्‍यों वजन घटाने में मददगार है ग्‍लूटेन फ्री डायट

आप वसा के लिए ओमेगा -3 और ओमेगा -6 फैटी एसिड जैसी स्वस्थ वसा का सेवन कर सकते हैं। यह पाया गया है कि ओमेगा -3 फैटी एसिड मस्तिष्क के स्वास्थ्य को अनुकूलित करता है और हृदय कार्य में सहायता कर सकता है। यह अनसेचुरेटेड फैट या असंतृप्त वसा है। आप इस तरह की स्वस्थ वसा नट्स, बीज, मछली और वनस्पति तेलों से ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें – इस समय खाएंगे फ्रूट तो मिलेगा पूरा पोषण

खनिज

खनिज या मिनरल्स एक और आवश्यक सूक्ष्म पोषक तत्व है। इसमें सोडियम, आयरन, पोटैशियम, कैल्शियम, मैगनीशियम, जिंक और फास्फोरस शामिल है। कैल्शियम हड्डियों के स्वास्थ्य, मांसपेशियों और नर्व फंक्शन और ब्लड सर्कुलेशन के लिए आवश्यक है।

शरीर के कैल्शियम का 99 प्रतिशत हड्डियों और दांतों में पाया जाता है। कैल्शियम आप डेयरी उत्पाद, पत्तेदार सब्जियों और मछली से प्राप्त कर सकते हैं। उधर आयरन आपकी लाल रक्त कोशिकाओं और हार्मोन निर्माण में सहायता करता है, जबकि जिंक आपकी इम्यूनिटी सिस्टम और घाव भरने का काम करता है।

विटामिन

बीमारी से बचने और स्वस्थ रहने के लिए विटामिन महत्वपूर्ण हैं। शरीर को अपना कार्य करने के लिए इन सूक्ष्म पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। 13 आवश्यक विटामिन हैं जिन्हें शरीर को ठीक तरह से काम करने की आवश्यकता होती है, जिसमें विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन बी6, विटामिन डी और विटामिन ई आदि शामिल हैं।

प्रत्येक विटामिन शरीर में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और इसकी कमी होने से स्वास्थ्य समस्याएं और बीमारी हो सकती है। स्वस्थ दृष्टि, त्वचा और हड्डियों के लिए विटामिन आवश्यक हैं। ये शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो फेफड़ों और प्रोस्टेट कैंसर का खतरा कम कर सकते हैं।

विटामिन सी जैसे विटामिन प्रतिरक्षा प्रणाली या इम्यूनिटी सिस्टम को बढ़ावा देते हैं और शरीर को ठीक करने में सहायता करते हैं। विटामिन के लिए आप फलों और सब्जियों का ज्यादा से ज्यादा सेवन कीजिए।

सबसे ज्‍रूरी है पानी

खुद को हाइड्रेटेड रखना वास्तव में महत्वपूर्ण है। जीवित रहने के लिए पानी जरूरी है, क्योंकि मानव शरीर का 60 प्रतिशत भाग पानी से ही बना है। पानी के बिना कई तरह की गंभीर बीमारी आपको हो सकती है, यहां तक की व्यक्ति की मौत भी हो सकती है। पानी शरीर से अपशिष्ट पदार्थ को हटाने तथा तापमान विनियमन के लिए यह महत्वपूर्ण है, और यह हर कोशिका के लिए एक आवश्यक तत्व है।

हाइड्रेटेड रहने के लिए, पूरे दिन पानी पीएं। इसके अलावा आप उन फल और सब्जियों का सेवन कीजिए जिसमें पानी अधिक मात्रा में हो। कॉफी तथा कोल्ड ड्रिंक जैसे पेय पदार्थ से भी आप दूरी बनाएं जो आपको डिहाइड्रेट करते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.