तेजी से वजन घटाने के लिए ट्रेंड हो रहा वॉटर फास्टिंग! क्या सच में इससे मोटापा होता है कम?

लोगों का मानना है कि वॉटर फास्टिंग के जरिए तेजी से वजन घटाया जा सकता है। आइए जानते हैं आखिर क्या है वॉटर फास्टिंग, इससे कैसे वजन को घटाया (Water Fasting for Weight Loss ) जा सकता है?

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : August 13, 2020 1:36 PM IST

Water Fasting for Weight Loss : लॉकडाउन और कई अन्य परेशानियों के कारण आपका वजन काफी तेजी से बढ़ रहा है, तो जाहिर सी बात है आप इसे कम करने की कोशिश में जरूर लगे होंगे। आपने अबतक कई ऐसे डाइट प्लान को फॉलो करने के बारे में सोचा होगा, जो आपके वजन को कम कर सके। गूगल से लेकर लोगों तक आपने पूछा होगा कि कैसे आप अपने बढ़ते वजन को घटा सकते हैं?  इन दिनों गूगल पर या फिर लोगों के बीच सबसे अधिक वॉटर फास्टिंग ट्रेंड कर रहा है। लोगों का मानना है कि वॉटर फास्टिंग के जरिए तेजी से वजन घटाया जा सकता है। आइए जानते हैं आखिर क्या है वॉटर फास्टिंग, इससे कैसे वजन को घटाया (Water Fasting for Weight Loss ) जा सकता है?

वॉटर फास्टिंग क्या है?

यह एक तरह का व्रत है। वॉटर फास्टिंग के दौरान पानी को छोड़कर सभी चीजों को त्याग दिया जाता है। अंग्रेजी वेबसाइट मुताबिक, वॉटर फास्टिंग 24 से 72 घंटे तक की जाती है। डॉक्टर्स की सलाह के बिना इससे अधिक समय तक वॉटर फास्टिंग नहीं करना चाहिए। हालांकि, हेल्थ एक्सपर्ट्स वॉटर फास्टिंग का सपोर्ट नहीं करते हैं, क्योंकि इसके कारण क्रॉनिक किडनी रोग, इटिंग डिसऑर्डर, डायबिटीज, सीने में जलन जैसी कई परेशानियां होने का खतरा बढ़ता है। आइए जानते हैं इसके क्या लाभ होते (Water Fasting for Weight Loss ) हैं-

वॉटर फास्टिंग के लाभ

कई रिसर्च से पता चला है कि वॉटर फास्टिंग करने से ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल लेवक को कम करने में मदद मिलती है। इसके अलावा यह ब्लड शुगर को कम करने में आपकी मदद करता है। कई तरह के रिसर्च में इस बात का खुलासा हुआ है कि व्रत या उपवास करने से इंसुलिन की संवेदनशीलता बेहतर होती है, जो टाइप 2 डायबिटीज के विकास का मुख्य कारक है। यह ऑटोफैगी को बढ़ावा देने में आपकी मदद करता है।

ऑटोफैगी एक प्रक्रिया है। इसमें पुरानी कोशिकाएं टूटकर रिसाइकल होते हैं। यह कैंसर, अल्जाइमर और हृदय रोगों से बचाव करने में आपकी मदद कर सकता है।

वॉटर फास्टिंग का खतरा

  • सिर्फ पानी पीने से शरीर को कई तरह के विटामिंस, मिनरल्स, अमीनो एसिड जैसे तत्व नहीं मिलते हैं। इससे शरीर में कई तरह के पोषक तत्वों की कमी हो जाती है।
  • वॉटर फॉस्टिंग करने से भले ही आपका थोड़ा-बहुत वजन कम हो जाए, लेकिन यह वजन कम करने का वास्तिक तरीना नहीं है।
  • भले ही आप इससे अपने फैट को बर्न करें, लेकिन वॉटर डाइट को बंद करने के बाद पुन: आपका वजन बढ़ने लगेगा।
  • इसकी वजह से आपको चक्कर आना, सिरदर्द, मतली, लो ब्लड प्रेशर इत्यादि की समस्या हो सकती है।
  • वॉटर फास्टिंग करने से ब्लड प्रेशर में अचानक गिरावट आ जाती है, जो ऑर्थोस्टेटिक हाइपोटेंशन का रूप धारण कर सकता है।

96 किलो की सारा अली खान कैसे हो गई स्लीम? वीडियो देख आप सेट करें अपना फिटनेस गोल

बेहतर लाइफस्टाइल के लिए जरूरी है योग, नियमित रूप से करें ये 4 आसन

गठिया से हैं परेशान? इन योगासन से कुछ ही दिनों में दर्द से मिलेगी राहत

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source