रखना है खुद को सेहतमंद, तो नाश्ते में जरूर खाएं ये 6 चीजें

जानें, कुछ ऐसे खाद्य पदार्थों के बारे में जिन्हें नाश्ते में शामिल करने से आप खुद को सेहतमंद रख पाएंगे।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : February 14, 2019 8:13 PM IST

नाश्ता दिन का सबसे महत्वपूर्ण भोजन होता है इसलिए इसको मिस नहीं करना चाहिए। अगर आप नाश्ता नहीं करते तो ये आपके लिए दिक्कतें पैदा कर सकता है इसलिए रोजाना नाश्ता जरुर करना चाहिए। लेकिन नाश्ते में कुछ भी नहीं खाना चाहिए। जानें, कुछ ऐसे खाद्य पदार्थों के बारे में जिन्हें नाश्ते में शामिल करने से आप खुद को सेहतमंद रख पाएंगे।

अंडा: अंडा शरीर के लिए फायदेमंद होता है और सुबह के नाश्ते के लिए अच्छा माना जाता है। यह शरीर में ब्लड शुगर की मात्रा को नियंत्रित करता है साथ ही खून में इंसुलिन की मात्रा को भी नियंत्रित करता है। अंडे की जर्दी में ल्यूटिन और जेक्सैंथिन होते हैं। ये आंखों के विकारों जैसे मोतियाबिंद को रोकने में मदद करते हैं।

स्किन को रखना है हेल्दी, तो नाश्ते में जरूर खाएं ये चीजें

ग्रीक योगर्ट: ग्रीक योगर्ट प्रोबायोटिक्स जैसे बिफिडोबैक्टीरियम जैसे कारकों का अच्छा स्रोत है जो की स्वस्थ रहने में मदद करते हैं। योगर्ट शरीर में ऐसे हार्मोन्स में बढ़ोतरी करते हैं जो वजन कम करने में मदद करते हैं।

कॉफी: कॉफी में कैफीन नामक तत्व पाया जाता है, जो कार्यक्षमता को बढ़ाता है और हमारे मूड को भी अच्छा बनाता है, साथ ही साथ कॉफी फैट बर्न भी करता है और मोटापा कम करती है।

ओटमील: ये ग्राउंड ऑट्स के एक कप में अच्छी मात्रा में फाईबर और बेटा-ग्लूकोन होते हैं। ये फाइबर शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है साथ ही ये शरीर में से कोलेस्ट्रॉल कम करने में भी मदद करता है।

डायबिटीज है तो रोज पिएं नाश्ते में दूध, कंट्रोल में रहेगा शुगर लेवल : शोध

बेरी: बेरी स्वास्थ्यवर्धक होती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट पर्याप्त मात्रा में होता है जो शरीर के लिए फायदेमंद होता है।

ग्रीन टी: ग्रीन टी सबसे ज्यादा फायदेमंद पेय माना जाता है। इसे पीने से वजन से लेकर ब्लड शुगर जैसी कई बीमारियों से छुटकारा मिलता है और ये शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करती है साथ ही वजन कम करती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source