प्याज खाने के बाद मुंह से आती दुर्गंध को यूं करें दूर

पुदीना के पत्ते चबाने से मुंह से प्‍याज की गंध दूर करने में मदद मिलती है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : October 24, 2018 2:01 PM IST

प्याज खाते ही सांसों से प्‍याज की बदबू आने लगती है। अब प्‍याज खाना तो नहीं छोड़ सकते हैं, ऐसे में क्यों नहीं इस बदबू को दूर करने के बारे में कुछ सोचते हैं। प्याज खाना सेहत के लिए काफी लाभदायक होता है। इससे हृदय रोग का खतरा कम होता है। आप वर्षों सेहतमंद बने रहते हैं। प्याज खाने के बाद आप सबकी नजरों में आने से बचना चाहते हैं, तो इन तरीकों से दूर करें मुंह से आने वाली प्याज की बदबू को।

प्याज की बदबू दूर करने के उपाय

- पुदीना के पत्ते चबाने से मुंह से प्‍याज की गंध दूर करने में मदद मिलती है। आप गंध को दूर करने के लिए पुदीने की चाय या फिर मिंट फ्लेवर वाली चुइंगम भी चबा सकते हैं। यह आपके मुंह को फ्रेशेनिंग करने के लिए विशेष रूप से अच्छी होती है।

इसे भी पढ़ें- ये 5 आसान उपाय दिलाएंगे आपको सांसों की बदबू से छुटकारा

bad-breath due to onion eating 1 © Shutterstock.

- आहार में प्‍याज के साथ अन्‍य सब्जियों को भी शामिल करें। उदाहरण के लिए, सलाद में प्‍याज लेने पर गंध का मुकाबला करने के लिए इसमें नींबू, गाजर और मशरूम आदि सब्जियों को कुछ अतिरिक्त मात्रा में मिलाएं। इसके अलावा अगर आप भोजन के साथ कच्‍चे प्‍याज खाने के शौकीन हैं, तो भोजन के बाद इन सब्जियों को खाने की आदत डालें क्‍योंकि ऐसा करने से सांसों में प्‍याज की बदबू विकसित नहीं होती है।

- सरसों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, मुंह से प्याज की दुर्गंध दूर करने के लिए। हो सकता है आपको इस बात पर यकीन न हो। ऐसे में एक बार जरूर ट्राई करके देखें। एक चम्‍मच सरसों को लेकर अपने मुंह में रखें और 30 सेकंड के लिए अच्‍छी तरह से हिलाएं। अब इसे थूक दें। फिर से एक चम्‍मच सरसों लें और उसे निगल जाएं। इससे प्‍याज से आती मुंह की दुर्गंध दूर हो जाती है।

-प्‍याज में मौजूद कुछ तत्‍व आपकी सांसों से आती बदबू का कारण होते हैं। ग्रीन टी, इन तत्‍वों को बेअसर करने मददगार होती है। अपनी सांसों को तरोताजा बनाए रखने के लिए अपनी दिनचर्या में ग्रीन टी का एक कप जरूर शामिल करें। वरदान है तुलसी, रोज करेंगे इस्तेमाल तो सेहत को होंगे ये 8 फायदे

- दुर्गंध आने पर आप मशरूम भी खा सकते हैं। मशरूम अब ठंड के दिनों में खूब मिलेगा। ऐसे में कच्ची मशरूम का छोटा-सा टुकड़ा खा सकते हैं।

- सलाद बनाते हैं तो उसमें गाजर भी डालें। प्याज के साथ-साथ गाजर भी खाएंगे, तो मुंह से प्याज की दुर्गंध नहीं आएगी।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source