इस मानसून सीजन इम्यूनिटी रखनी है हाई तो ट्राई करें हल्दी-तुलसी से बना काढ़ा, टेस्ट जबरदस्त और सेहत रहेगी दुरुस्त

मौसमी बीमारियों से लड़ने का सबसे प्रभावी तरीका है कि आप इन दो चीजों से बना काढ़ा पिएं। जी हां, तुलसी और हल्दी के मिश्रण से बना ये काढ़ा आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट कर सकता है।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : August 7, 2021 12:32 PM IST

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि भारत में कोविड-19 की दूसरी लहर ने लाखों लोगों को अपना शिकार बनाया है और जीवन को गंभीर रूप से प्रभावित किया है। विभिन्न देशों के शोधकर्ता और हेल्थ एक्सपर्ट लोगों द्वारा की जा रही गलतियों के कारण जल्द ही तीसरी लहर आने की संभावना जता रहे हैं। हालांकि इस कठिन समय में लोगों को अपनी इम्यूनिटी बढ़ाने पर ध्यान देना चाहिए और इसके लिए आपको बाजार में बिकने वाली दवाइयों की नहीं बल्कि घर में रखी कुछ चीजों से बने काढ़े को पीने की जरूरत है।

कोरोना महामारी के इस दौर में लोगों की बढ़ती परेशानियों के बीच मानसून ने भी दस्तक दे दी है और इस मौसम में कई कीटाणु और बीमारियां मुंह बाए खड़ी होती हैं। इसलिए डॉक्टर ऐसी सलाह दे रहे हैं कि कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को इस मौसम में बीमार पड़ने का सबसे ज्यादा खतरा है। हालांकि आप अपनी डेली डाइट में कुछ हेल्दी फूड्स को शामिल कर इस मौसम में खुद को सेफ रख सकते हैं। मौसमी बीमारियों से लड़ने का सबसे प्रभावी तरीका है कि आप इन दो चीजों से बना काढ़ा पिएं। जी हां, तुलसी और हल्दी के मिश्रण से बना ये काढ़ा आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट कर सकता है और गले में जमा बलगम को निकाल फेंक सकता है।

काढ़ा बनाने के लिए आपको चाहिए होंगी ये चीजें

1- आधा चम्मच हल्दी

2- 8-12 तुलसी के पत्ते

3- 2 से 3 बड़ी चम्मच शहद

4- 3 से 4 लौंग

5- दालचीनी की एक छड़

कैसे बनाएं ये ड्रिंक

इस फायदेमंद ड्रिंक को बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन लें और उसमें एक गिलास पानी डालें। अब इसमें हल्दी पाउडर, तुलसी के पत्ते, लौंग और दालचीनी डालें। इस मिश्रण को करीब 15 मिनट तक उबलने दें। हां, इस बात का ध्यान रखें कि आप फिल्टर पानी का ही उपयोग करें।

15 मिनट बाद पानी को छान लें और उसे गुनगुना होने के लिए छोड़ दें। स्वाद को बढ़ाने के लिए आप इसमें थोड़ा सा शहद भी मिला सकते हैं। ये काढ़ा आपकी इम्यूनिटी को बेहतर बनाएगा साथ ही आपको कोल्ड और फ्लू से भी राहत देने का काम करेगा। आप इस काढ़े को दिन में दो से तीन बार पी सकते हैं।

काढ़ा पीने के स्वास्थ्य लाभ

1- अगर आपको डायबिटीज है तो आपको अपने ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखने के लिए अपनी डेली डाइट में इस ड्रिंक को शामिल करना चाहिए।

2- यह ड्रिंक आपके शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है और आपकी इम्यूनिटी बूस्ट करता है।

3- इस ड्रिंक को पीने से आपकी कब्ज और लूज मोशन से जुड़ी समस्याएं भी दूर हो सकती हैं।

4- आपको सर्दी और गले की खराश से राहत मिलती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source