Pre-pregnancy Diet : नहीं बन पा रही हैं मां ? खाएं ये 5 फूड्स, प्रेगनेंट होने में होगी आसानी

कद्दू के बीजों में मौजूद जिंक की भरपूर मात्रा एम्ब्रायोनिक स्टेज के दौरान कोशिकाओं के विभाजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है और इस तरह ये गर्भधारण करने में आपकी मदद करते हैं।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : December 13, 2019 5:14 PM IST

कुछ महिलाएं जल्दी मां नहीं बन पाती हैं। शादी के कई साल बीत जाते हैं पर उनके मां बनने का सपना पूरा नहीं हो पाता। ऐसे में वे कई ट्रीटमेंट और जांच भी करवाती हैं। ट्रीटमेंट करवाने के साथ-साथ आप कुछ चीजों को जरूर खाएं। ये कुछ ऐसे फूड्स हैं, जो गर्भ धारण करने में आ रही समस्याओं को दूर करते हैं। इनके सेवन से आप प्रेगनेंट हो सकती हैं। अक्सर, इंफर्टिलिटी के कारण कई महिलाएं गर्भधारण करने में असमर्थ हो जाती हैं, लेकिन ये कुछ ऐसे पोषक तत्व हैं, जिनके सेवन से महिलाएं गर्भधारण कर सकती हैं। ये पोषक तत्व हॉर्मोन्स को नियंत्रित करते हैं साथ ही फर्टिलिटी को भी बूस्ट करते हैं। इससे आप जल्दी प्रेगनेंट हो सकती हैं। विटामिन, आयरन और फॉलिक एसिड से भरपूर खाद्य पदार्थ गर्भधारण करने में मदद करते हैं। जानें, कौन से खाद्य पदार्थ ऐसे हैं, जिनके सेवन से गर्भधारण करने में आसानी होती है।

इर्रेगुलर पीरियड्स से जुड़े इन फैक्ट्स पर आप भी तो नहीं करतीं यकीन ?

हरी सब्जियां

पालक, ब्रोकोली और अन्य हरी सब्जियों में फोलेट और विटामिन-बी होता है जो ओव्यूलेशन में सुधार लाता है। इसके अलावा इसकी वजह से एंडोमेट्रिअल लाइनिंग (यूटेरस की इनर लाइनिंग) का भी विकास होता है। आयरन यूटरस में जाइगोट को अटैच करने में मदद करता है।

बादाम

जो महिलाएं गर्भधारण करने की कोशिश में हैं, उनके लिए बादाम का सेवन करना फायदेमंद होता है। बादाम में विटामिन-ई और ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है जो गर्भधारण करने में मदद करता है। इसके अलावा ये फर्टिलिटी को भी बूस्ट करता है।

फर्स्ट प्रेगनेंसी में खाएंगी ये सुपरफूड्स तो डिलीवरी में नहीं आएगी कोई दिक्कत, बच्चा भी होगा स्वस्थ

कद्दू का बीज

कद्दू के बीजों में मौजूद जिंक की भरपूर मात्रा एम्ब्रायोनिक स्टेज के दौरान कोशिकाओं के विभाजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है और इस तरह ये गर्भधारण करने में आपकी मदद करते हैं।

पत्ता गोभी

पत्ता गोभी में डी-इंडोल मिथेन नामक एक केमिकल होता है जो एस्ट्रोजेन और मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाता है और साथ ही फाइब्रॉएड्स और एंडोमेट्रियोसिस को बनने से रोकता है। इसके अलावा ये गर्भधारण करने में भी मदद करता है।

सही रिजल्ट पाना है, तो प्रेगनेंसी किट का इस्तेमाल करते समय बरतें ये सावधानियां

आलू

आलू में विटामिन-बी और ई होता है जो सेल डिविजन को बढ़ाकर हेल्दी ओवम के उत्पादन को भी बढ़ाता है। इससे गर्भधारण करने में मदद मिलती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source