Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

गर्मी में बचना है लू, डिहाइड्रेशन और दस्त से, तो पिएं बेल का शरबत, जानें इसके सेहत लाभ

गर्मियों में डायरिया की समस्या बहुत आम होती है। इसमें होने वाले उल्टी, दस्त, जी मिचलाने में बेल के गूदे को पानी में मथ कर चीनी मिला कर पीने से लाभ होता है।

गर्मी में बचना है लू, डिहाइड्रेशन और दस्त से, तो पिएं बेल का शरबत, जानें इसके सेहत लाभ
गर्मी में बेल का शरबत पीने से होते हैं कई लाभ। ©Shutterstock.

Written by Anshumala |Published : April 8, 2019 3:33 PM IST

गर्मी में खुद को कूल रखने और इन दिनों होने वाली बीमारियों से बचे रहने का सबसे आसान और सस्ता उपाय है बेल का शरबत पीना। जी हां, यह मौसमी फल गर्मी में आपको कई शारीरिक परेशानियों से बचाए रखने का रामबाण इलाज है। बेल (wood apple) औषधीय गुणों से भरपूर होता है। सख्त सा दिखने वाला यह फल अंदर से गूदेदार और बीजों से भरा होता है। इसमें प्रोटीन, बीटा-कैरोटीन, थायमीन, राइबोफ्लेविन और विटामिन सी भरपूर होता है। जानें, गर्मी में बेल खाने और इससे बना शरबत पीने से क्या सेहत लाभ होते हैं-

खरबूजा खाएंगे तो नहीं होंगी गर्मी की बीमारियां, जानें इसके सेहत लाभ

लू लगने पर

गर्मी के दिनों में सबसे ज्यादा लोग लू या हीट स्ट्रोक लगने से बीमार होते हैं। लू खतरनाक साबित हो सकता है, यदि इसे नजरअंदाज किया जाए। इससे बचाव के लिए बेल के ताजे पत्तों को पीस लें। इसे पैर के तलवों में पर लगाएं। इसके अलावा सिर, हाथ, छाती पर भी इसकी मालिश करें। मिश्री डालकर बेल शरबत पीने से आराम मिलती है।

Also Read

More News

ये हैं वो समर हेल्दी ड्रिंक्स, जो लू और डिहाइड्रेशन से शरीर को देती हैं लड़ने की ताकत

डायबिटीज के रोगी जरूर पिएं

मधुमेह रोगियों के लिए बेलफल बहुत लाभदायक है। बेल की पत्तियों को पीसकर उसके रस का दिन में दो बार सेवन करने से डायबिटीज की बीमारी में काफी राहत मिलती है।

कब्ज है, तो जरूर पिएं

पेट से संबंधित समस्याओं को चुटकी में दूर करता है बेल और इससे बना जूस। इसके नियमित सेवन से कब्ज जड़ से समाप्त होती है। बेल का पका हुआ फल उदर की स्वच्छता के अलावा आंतों को साफ कर उन्हें ताकत देता है।

शरीर को रखे ठंडा

गर्मी के दिनों में इसका सेवन अधिक करने से आप लू से बचे रहते हैं। शरीर खासकर, पेट को अंदर से ठंडा रखता है। इससे एसिडिटी में राहत मिलती है। मुंह के छाले भी दूर होते हैं।

[caption id="attachment_660208" align="alignnone" width="655"]wood apple or bael benefits बेल शरीर को अंदर से शीतल रखता है। ©Shutterstock.[/caption]

गर्मी में बचना है लू से तो पिएं आम पन्ना, ये हैं इसके हेल्थ बेनिफिट्स

डायरिया

गर्मियों में डायरिया की समस्या बहुत आम होती है। इसमें होने वाले उल्टी, दस्त, जी मिचलाने में बेल के गूदे को पानी में मथ कर चीनी मिला कर पीने से लाभ होता है। इससे आपको अंदर से अच्छा महसूस होगा और पेट को शीतलता का आभास होता है।

पाचन शक्ति करे बूस्ट

पाचन शक्ति गड़बड़ रहती है, तो बेल का शरबत पिएं। यह आंतों में मौजूद कीड़ों को मारता है। डाइजेस्टिव डिसऑर्डर को दूर करता है। शरबत पीने से पहले इसमें गुड़ या चीनी मिला लें, फिर पिएं।

एनर्जी करे बूस्ट

अक्सर गर्मी के कारण लोगों के अंदर ऊर्जा की कमी हो जाती है। थकान और आलस महसूस होने लगता है। ऐसे में बेल का शरबत पिएं। प्रतिदिन एक गिलास बेल का शरबत पीने से शरीर ऊर्जावान महसूस करेगा।

गन्ने का जूस पीने के फायदे और नुकसान क्या हैं ?

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

हार्ट के लिए है हेल्दी

दिल के रोगों से बचे रहने का भी आसान उपाय है बेल का सेवन करना। इसे नियमित रूप से खान से दिल से जुड़ी बीमारियों से आप बचे रह सकते हैं। इससे ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल भी नियंत्रित रहता है।

About the Author

... Read More