सफेद दाग का कारण बन सकता हैं दूध के साथ इन 2 चीजों का सेवन, जानें क्या हैं ये
विटिलिगो के मेडिकल कारणों से इतर एक ऐसा कारण भी है जिसे अनजाने में कर आप सफेद दाग की चपेट में आ सकते हैं। आपको बता दें कि खाने की कुछ चीजों का कॉम्बिनेशन भी आपको सफेद दाग का शिकार बना सकता है। आज हम आपको कुछ ऐसे फूड कॉम्बिनेशन बता रहे हैं जिन्हें आपको कभी नहीं अपनाना चाहिए।
दुनिया की कुल आबादी का लगभग एक प्रतिशत हिस्सा विटिलिगो की चपेट में है। क्या होता है विटिलिगो? विटिलिगो यानि कि स्किन पर सफेद दाग का हो जाना। ये सफेद दाग किसी भी व्यक्ति को हो सकते हैं। ये सफेद धब्बे तब दिखाई देते हैं जब त्वचा के भीतर मेलेनोसाइट्स मर जाते हैं। दुनिया का एक प्रतिशत भाग विटिलिगो की चपेट में है लेकिन इसके बावजूद लोग आज भी इसके कारणों, बचाव और उपचारों से अनजान हैं। यह एक गैर-संक्रामक रोग है जो मेलेनिन-उत्पादक त्वचा कोशिकाओं के विनाश के कारण होता है। विटिलिगो के मेडिकल कारणों से इतर एक ऐसा कारण भी है जिसे अनजाने में कर आप सफेद दाग की चपेट में आ सकते हैं। आपको बता दें कि खाने की कुछ चीजों का कॉम्बिनेशन भी आपको सफेद दाग का शिकार बना सकता है। आज हम आपको कुछ ऐसे फूड कॉम्बिनेशन बता रहे हैं जिन्हें आपको कभी नहीं अपनाना चाहिए।
दूध और डेयरी प्रॉडक्ट्स
दूध हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह शरीर को न सिर्फ कैल्शियम देता है बल्कि इसके साथ ही कई अन्य तरह के पोषक तत्व भी देता है। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो दूध नहीं पीते हैं। इनमें से कुछ लोगों को दूध पीना पसंद नहीं होता है जबकि कुछ लोगों को दूध सूट नहीं करता है। ऐसे लोग डेयरी प्रॉडक्ट्स जैसे कि दही, छाछ, पनीर, मक्खन और घी आदि का सेवन करते हैं। क्योंकि डेयरी प्रॉडक्ट्स भी शरीर को कई लाभ देते हैं। लेकिन डेयरी प्रॉडक्ट्स लेते वक्त आपको थोड़ा सावधान होने की जरूरत है। क्योंकि गलत कॉम्बिनेशन आपको सफेद दाग का शिकार बना सकता है। आज हम आपको 2 ऐसे फूड कॉम्बिनेशन बता रहे हैं जिन्हें कभी नहीं लेना चााहिए।
सोडियम और डेयरी प्रॉडक्ट्स
जब भी आप दूध या किसी अन्य डेयरी प्रॉडक्ट का सेवन करें तो याद रखें कि इनके साथ नमक नहीं लेना है। या ऐसी चीज का सेवन नहीं करना है जिसमें सोडियम हो। क्योंकि सोडियम और डेयरी प्रॉडक्ट का सेवन आपको सफेद दाग का शिकार बना सकता है। इससे आपको सफेद दाग भी हो सकते हैं और पेट से संबंधित अन्य समस्याएं भी हो सकती हैं।
मछली और डेयरी प्रॉडक्ट्स
मछली और डेयरी प्रॉडक्ट्स के अपने अपने स्वास्थ्य लाभ हैं। लेकिन दोनों का कॉम्बिनेशन सेहत के लिए बिल्कुल भी सही नहीं होता है। इससे आपको पेट में दर्द, मरोड़ और सफेद दाग हो सकते हैं। जो लोग मछली में दही डालकर खाते हैं उन्हें भी ऐसा करने से बचना चाहिए। इससे आंत और स्किन से जुड़ी कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि डेयरी प्रॉडक्ट्स और फिश दोनों की तासीर एक दूसरे के विपरीत होती है।