
... Read More
Written By: Pallavi | Published : November 4, 2022 2:10 PM IST
मूली के पत्ते (Radish Leaves), पालक और मेथी जैसे साग से कम नहीं हैं। दरअसल, मूली के पत्तों में फाइबर,आयरन और कैल्शियम जैसे तत्व होते हैं जो कि कई प्रकार की बीमारियों से बचाव में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा ये आयरन, फास्फोरस और फोलिक एसिड से भरपूर है जो कि हड्डियों को हेल्दी रखने में मददगार है। इसके अलावा मूली के पत्ते शरीर के लिए कई प्रकार से फायदेमंद हैं। कैसे, जानते हैं। लेकिन, पहले जानते हैं कि मूली के पत्तों में कौन से विटामिन होते हैं।
मूली के पत्तों में विटामिन ए (vitamin A) होता है। ये थायमिन (thiamine) से भरपूर होता है जो कि शरीर को थकान कम करने में मदद करता है। इसके अलावा ये विटानि ए आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करता है और लंबे समय तक हमारी आंखों को स्वस्थ रखता है।
मूली के पत्तों में बी9 और फोलाकिन (folacin), होता है जो कि रेड ब्लड सेल्स बढ़ाने में मददगार है। इसके अलावा ये न्यूरल बर्थ डिफेक्ट को कम करने करने में भी मददगार है। इस वजह से महिलाओं और खास कर कि प्रेगनेंट महिलाओं को मूली के पत्तों को जरूर खाना चाहिए। साथ ही जिन लोगों में खून की कमी होती है, उनके लिए भी इन पत्तों को खाना फायदेमंद है।
विटामिन सी (vitamin C) से भरपूर मूली के पत्ते स्कर्वी को रोकने, इम्यूनिटी बूस्ट करने और शरीर को कई संक्रामक रोगों से बचाने में मददगार हैं। ये विटामिन सी से भरपूर हैं और शरीर के लिए कई प्रकार से काम करते हैं। जिन लोगों को लगातार सर्दी-जुकाम रहती है या फिर मौसमी इंफेक्शन की समस्या होती है उनके लिए भी विटामिन सी भरपूर है।
मूली के पत्ते के खास फायदे-Radish Leaves Benefits
मूली के पत्तों में डायूरेटिक गुण होता है यानी कि ये शरीर से पेशाब बाहर निकालने में मददगार है। इसके अलावा जिन लोगों को पाइल्स की समस्या होती है उनके लिए भी मूली के पत्ते फायदेमंद है। इसके अलावा इसका फाइबर पेट की समस्याओं को कम करने में भी मददगार है। तो, मूली के पत्तों को फेंके नहीं खाएं।