
... Read More
Vitamin K Rich Foods: शरीर में विटामिन K की कमी से बिगड़ सकती है किडनी, लिवर की सेहत, Vitamin K के लिए खाएं ये फूड्स।© Shutterstock.
Vitamin K Rich Foods: विटामिंस कई हैं और सभी विटामिंस के महत्व शरीर के लिए अलग-अलग होते हैं। किसी भी विटामिन की कमी होने से आपको शारीरिक समस्याएं शुरू हो सकती हैं। जैसे, विटामिन सी की कमी होने से इम्यून सिस्टम कमजोर हो सकता है, त्वचा डल और बेजान हो सकती है, उसी तरह से विटामिन डी की कमी से हड्डियों से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। एक ऐसा ही विटामिन है विटामिन K, जिसकी कमी होने से कई तरह की शारीरिक समस्याएं हो सकती हैं। विटामिन के हृदय, किडनी, लिवर से संबंधित होने वाली बीमारियों से आपको बचाता है। इतना ही नहीं, यह शरीर में रक्त प्रवाह को सुचारू बनाता है। चोट लगने पर जब खून बहता है, तो ब्लड क्लॉट भी इसी विटामिन की मदद से बनता है।
शरीर में विटामिन के कमी होगी तो चोट लगने या घाव होने पर रक्त बहना जल्दी बंद नहीं होगा। विटामिन के ब्लड सेल्स (blood cell) के लिए भी बेहद खास होता है। अगर विटामिन K की कमी होती है, तो ब्लड क्लॉटिंग नहीं होती है। इससे चोट लगने पर बहुत ज्यादा ब्लीडिंग हो सकती है। प्रेग्नेंसी में भी डॉक्टर महिलाओं को विटामिन के युक्त डायट लेने की सलाह देते हैं। इससे भ्रूण का संपूर्ण विकास सही तरीके से होता है। आप कुछ फूड्स के जरिए विटामिन के की कमी को दूर कर सकते हैं।
शलजम में विटामिन ए और विटामिन K दोनों भरपूर (Vitamin K Rich Foods) पाया जाता है। शलजम के आधा कप सब्जी और साग में लगभाग 441 मिलीग्राम विटामिन ‘ए’ और 851 माइक्रोग्राम विटामिन ‘K’ पाया जाता है जबकि इसमें कैलोरी सिर्फ 24 होती हैं। इसके अलावा भी शलजम में ढेर सारे पौष्टिक तत्व होते हैं, जो शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं जैसे- विटामिन सी, फॉलेट और कैल्शियम आदि।
एवोकाडो में सबसे ज्यादा विटामिन K, फोलेट, विटामिन सी जैसे कई पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। एवोकाडो का सेवन वजन कम करने के साथ हृदय को स्वस्थ रखने के लिए भी फायदेमंद होता है। 100 ग्राम एवोकाडो में 21 एमसीजी विटामिन के होता है।
अनार विटामिन (Vitamin K Rich Foods) के का अच्छा स्रोत होता है। शरीर में खून की मात्रा बढ़ाने के लिए अनार का सेवन किया जाता है। अनार में मौजूद पोषक तत्व त्वचा के लिए, दिल को स्वस्थ रखने के साथ कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। 100 ग्राम अनार में 16 एमसीजी विटामिन के पाया जाता है।
विटामिन के लिए कौन-कौन से फल और सब्जियां रोजाना खाना चाहिए
पत्ता गोभी विटामिन ए, विटामिन सी और विटामिन के का बेहतरीन स्रोत है। इसके अलावा इसमें फाइबर भी भरपूर पाया जाता है। एक कप पत्ता गोभी में 53.2 माइक्रोग्राम विटामिन K होता है। पत्ता गोभी के अलावा फूल गोभी में भी विटामिन K की मात्रा होती है, इसलिए इसका सेवन भी आपके लिए फायदेमंद है।
मटर का सेवन ज्यादातर लोगों को पसंद होता है। सब्जियों के साथ कच्चे मटर का भी सेवन करना फायदेमंद माना जाता है। 100 ग्राम हरे मटर में 26 एमसीजी विटामिन के होता है।
विटामिन के से भरपूर खाएं ये 5 फूड्स, दिल रहेगा हेल्दी
क्या ब्लड थिनर लेते हुए विटामिन के से बचना चाहिए?
क्या आप जानते हैं सेहत के लिए बहुत जरूरी इस विटामिन के बारे में?