
Also Read
अब चेहरे से जानें शरीर में है किस विटामिन की कमी, जानें चेहरे से शरीर में विटामिन की कमी का पता लगाने का तरीका
जब भी बात शरीर को हेल्दी रखने की होती है तो पौष्टिक और विटामिन से भरे फूड्स खाना हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी हो जाता है। चाहे आप अपना वजन कम करने की कोशिश कर रहे हों या फिर हेल्दी रहने के लिए कोई स्ट्रिक्ट डाइट को फॉलो कर रहे हों आपके लिए जरूरी है कि ये सुनिश्चित करें कि आप अपने शरीर को हर समय हेल्दी फूड्स के विकल्प ही दें। किसी भी प्रकार की विटामिन की कमी आपके शरीर के लिए हानिकारक साबित हो सकती है, जिससे आपके शरीर की गतिविधियों को प्रभावी रूप से काम करने में दिक्कत होती है।
इस बात से सभी भलीभांति वाकिफ होंगे कि विटामिन हमारे शरीर की वृद्धि और विकास के लिए कितने जरूरी हैं और इनकी कमी वाले व्यक्ति में विशिष्ट लक्षण दिखाई दे सकते हैं न सिर्फ अंदरूनी रूप से बल्कि ये लक्षण आपके चेहरे पर दिखाई दे सकते हैं। इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे संकेतों के बारे में बता रहे हैं, जो विटामिन की कमी की ओर इशारा करते हैं और ये आपके चेहरे पर दिखाई देते हैं।
मुंहासे और ड्राई स्किन हार्मोनल परिवर्तन के कारण हो सकती है। यह आपके चेहरे पर जमा गंदगी और रोगाणु के कारण भी हो सकती है। हालांकि, अगर आपके शरीर में कुछ विटामिन्स की कमी है, तो ये आपकी स्किन में बदलाव का एक संकेत हो सकता है। विटामिन ए और ई की कमी से आपके चेहरे पर मुंहासे हो सकते हैं, जबकि विटामिन बी 12 का लो लेवल आपकी त्वचा को पहले से कहीं अधिक पीला बना सकता है।
एलर्जी के कारण आपकी आंखें सूज सकती हैं। लेकिन ऐसा बार-बार होता है और रोजाना सुबह उठने पर होता है, तो यह शरीर में कम आयोडीन के स्तर का संकेत हो सकता है। कुछ अध्ययन में इस बात की ओर इशारा किया गया है कि आयोडीन की कमी थायराइड से संबंधित है, जिससे अक्सर थकान, बिना वजह वजन बढ़ना और निश्चित रूप से सूजी हुई आंखें हो सकती हैं।
विटामिन सी की कमी से शरीर और हमारे स्वास्थ्य को बहुत नुकसान हो सकता है। सावधान रहने वाले संकेतों में से एक है मसूड़ों से खून आना, जिसे 'स्कर्वी' भी कहा जाता है। अन्य लक्षणों में आसान चोट लगना, रक्तस्राव और जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द शामिल हो सकते हैं। शरीर में विटामिन सी के स्तर को बढ़ाने के लिए संतरे, नींबू और अंगूर जैसे खट्टे फलों का सेवन करें।
पीला या बेरंग होंठ कई अंदरूनी बीमारियों का संकेत हो सकता है। हालांकि, अक्सर यह एनीमिया के सबसे आम लक्षणों में से एक है, एक ऐसी स्थिति जो शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं के निम्न स्तर से होती है। शरीर में आयरन का निम्न स्तरआरबीसी की कमी का कारण बनता है, जिससे शरीर के ऊतकों तक ऑक्सीजन ले जाना मुश्किल हो जाता है। इसलिए यह त्वचा और होंठों का रंग खराब कर सकता है। इसके अलावा, आयरन की कमी से व्यक्ति का इम्यून सिस्टम भी कमजोर हो सकता है।
अगर आपके बाल रूखे और बेजान हैं तो आपके शरीर में बायोटिन की कमी हो सकती है, जिसे विटामिन बी7 भी कहा जाता है। बायोटिन पोषक तत्व हैं जो आपके बालों को पोषित रखने में मदद करते हैं। इसलिए बायोटिन का लो लेवल रूसी से लेकर ड्राई हेयर का कारण बनता है। इसकी कमी को दूर करने के लिए मांस, फल, सब्जियां, फलियां और मछली सहित विटामिन बी 7 से समृद्ध फूड्स का विकल्प चुनें।