इन विटामिन की कमी से हो सकती है हाथों में जलन, जानें इसके 5 कारण
What Causes Burning Hands: हाथों में जलन शरीर में बढ़ी गर्मी के कारण भी हो सकता है या फिर किसी बीमारी का संकेत भी हो सकता है। आइए जानते हैं इसका कारण।
Burning sensation in hands: क्या आपके हाथों में जलन होती है। क्या पसीना निकलता है। दरअसल, ये इस बात का संकेत है कि आपके शरीर में गर्मी बढ़ गई या फिर आपका शरीर ज्यादा एसिडिक हो गया है। ये आयुर्वेद का कहना है लेकिन मेडिकल साइंस में हाथों में जलन के पीछे कई अन्य कारण भी हो सकते हैं। जैसे कि डायबिटीज की समस्या में या फिर प्रेगनेंसी और ऑटोइम्यून बीमारियों की वजह से भी लोगों के हाथों में जलन हो सकती है। इसके अलावा थायराइड की समस्या में भी यह होता है। साथ ही हाथों में जलन की समस्या कई अन्य कारणों से भी हो सकता है। आइए जानते हैं इसका कारण।
1. न्यूरोपैथी के कारण
न्यूरोपैथी की समस्या ज्यादातर डायबिटीज के मरीजों को होती है। जी हां, आपको यह जान कर हैरानी हो सकती है न्यूरोपैथी की समस्या में जब नर्व्स धीमे-धीमे खराब होने लगते हैं, तो हाथों की जलन बढ़ सकती है। इस दौरान नर्व्स में ब्लड सर्कुलेशन सही नहीं होता, साथ ही ऑक्सीजन की सप्लाई भी प्रभावित हो जाती है जिससे आपके हाथों में जलन हो सकती है।
2. एसिडिक पीएच के कारण
एसिडिक पीएच से बढ़ने से शरीर की गर्मी बढ़ने लगती है। ये पानी की कमी के कारण भी हो सकता है। दरअसल, पानी की कमी से शरीर की गर्मी बढ़ने लगती है, जिससे एसिडिक पीएच बढ़ जाता है। इसके अलावा ये आपके वात-पित्त और कफा को भी प्रभावित करता है जिसस हाथों में जलन होने लगती है। ऐसे में पहले तो शरीर का हाइड्रेशन बढ़ाएं और फिर ठंडी चीजों को खाएं।
3. विटामिन बी की कमी
विटामिन बी की कमी के (Vitamin B deficiency) कारण भी हाथों में जलन की समस्या हो सकती है। खास कर कि विटामिन बी1 की वजह से आपके हाथों में जलन हो सकती है। दरअसल, ये बॉडी में बैलेंस करता है और शरीर के नसों में बैलेंस करता है। इसके लिए आप अपनी डाइट में गेहूं, दूध, दही, मटर, मूंगफली आदि शामिल करें।
4. सेंट्रल पेन सिंड्रोम
सेंट्रल पेन सिंड्रोम (Central pain syndrome) में हाथों की नस डैमेज होने के कारण आपको जलन का अहसास हो सकता है। इस कंडीशन में कई बार दर्द तेज हो सकता है और आपको लग सकता है कि ये गंभीर हो रहा। दरअसल, बता दें कि इस स्थिति में आपको लंबे समय के लिए ये समस्या हो सकती है। ऐसे में सर्जरी की जरूरत पड़ सकती है और इसलिए आपको डॉक्टर से बात करनी चाहिए।
5. मसल्स क्रैंप्स
मसल्स क्रैंप्स में हाथों में जलन की समस्या हो सकती है। दरअसल, इस दौरान असल में नसों में बेचैनी होती है जिसकी वजह से आपको जलन महसूस होता है। इसके लिए आप मसल्स क्रैंप्स को नजरअंदाज ना करें और अपने डॉक्टर को दिखाएं। साथ ही ध्यान रखें कि इन तमाम चीजों को नजरअंदाज ना करें और इस स्थिति से बचें।