
रश्मि उपाध्याय
रश्मि उपाध्याय साल 2014 से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी हैं और TheHealthSite.Com में बतौर एडिटर काम कर रही हैं। इन्हें ... Read More
If you’re not getting enough sunlight, make sure you eat more foods rich in vitamin D or take supplements.
कोरोनावायरस महामारी ने हमें स्वास्थ्य के प्रति सीरियस होने के लिए मजबूर कर दिया है। अब लोग पहले से ज्यादा अपनी सेहत को लेकर गंभीर हो गए हैं। खुद को बीमारियों से बचाने के लिए इम्युनिटी का मजबूत होना बहुत जरूरी है। और इम्युनिटी तब मजबूत होती है जब शरीर में जरूरी विटामिंस, मिनरल्स और प्रोटीन समेत अन्य पोषक तत्व जाते हैं। रिसर्च बताती है कि विटामिन डी हमें SARS-CoV 2 नामक वायरस से बचा सकता है। इस लिहाज से भी विटामिन डी शरीर के लिए बहुत खास होता है। अगर विटामिन डी की खपत के बारे में बात करें तो शायद बहुत कम ही लोग जानते होंगे कि एक दिन में एक व्यक्ति को कितनी मात्रा में विटामिन डी लेना चाहिए। डॉक्टर्स कहते हैं कि विटामिन डी की मात्रा उम्र पर निर्भर करती है। यानि कि हर व्यक्ति को अपनी उम्र के हिसाब से ही विटामिन डी का सेवन करना चाहिए तभी इसके लाभ दिखते हैं।
नवजात से 1 साल तक = 0 mcg (400 IU)
1 से 13 साल तक = 15 mcg (600 IU)
14 से 18 साल तक = 15 mcg (600 IU)
19 से 70 साल तक = 15 mcg (600 IU)
71 से वृद्धावस्था तक = 20 mcg (800 IU)
गर्भवती और दूध पिलाने वाली मां को = 15 mcg (600 IU)
सूरज की किरणें विटामिन डी लेना का सबसे अच्छा और सरल तरीका है। रोजाना करीब 10 से 15 मिनट धूप में बैठकर पर्याप्त मात्रा में विटामिन डी लिया जा सकता है। लेकिन एक्सपर्ट कहते हैं कि ज्यादा देर धूप में बैठने से स्किन कैंसर होने का भी खतरा रहता है। इसलिए जब भी धूप में बैठें पूरे बाजू के कपड़े पहनें और शरीर में सनस्क्रीम लगाएं। हालांकि विटामिन डी के लिए मार्किट में कई तरह के सप्लीमेंट और फूड्स भी मिलते हैं। इनके सेवन से विटामिन डी प्राप्त किया जा सकता है।
1. मशरूम- मशरूम विटामिन डी प्राप्त करने का एक जबरदस्त स्त्रोत है। इसे आसानी से अपने आहार में शामिल किया जा सकता है। मशरूम में विटामिन डी के अलावा विटामिन बी और पोटेशियम भी होता है। आप मशरूम को अपने सलाद, सैंडविच, सूप और व्रैप में डालकर ले सकते हैं।
2. अंडे की जर्दी- वैसे तो अंडे की जर्दी कई तरह से फायदेमंद होती है लेकिन साथ ही यह विटामिन डी का भी अच्छा स्त्रोत है। सामान्य रूप से पूरे अंडे में सभी आवश्यक अमीनो एसिड होते हैं और यह choline और स्वस्थ वसा का एक उत्कृष्ट स्रोत हैं। इसलिए, यदि आपको विटामिन डी की कमी है, तो अपने सुबह के नाश्ते या शाम के नाश्ते में पूरे अंडे का सेवन करें।
3. फैटी फिश- ओमेगा-3 फैटी एसिड के अलावा, फैटी फिश जैसे सैल्मन, मैकेरल, ट्राउट, हेरिंग और ट्यूना विटामिन डी के भी अच्छे स्रोत हैं। चूंकि, विटामिन वसा में घुलनशील होता है, इसलिए इसे अवशोषण के लिए वसा की आवश्यकता होती है।