Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

बच्चे को देते हैं विटामिन D सप्लीमेंट्स तो जरूर पढ़ें ये खबर, एक्सपर्ट्स ने बताया बच्चों के लिए कितनी फायदेमंद और खराब हैं ये गोलियां

एक नयी स्टडी के अनुसार विटामिन डी की कमी वाले बच्चों में अगर आप हड्डियों से जुड़े फ्रैक्चर से बचने के लिए उन्हें सप्लीमेंट्स दिए जाते हैं तो इससे उनकी कोई मदद नहीं होगी।

बच्चे को देते हैं विटामिन D सप्लीमेंट्स तो जरूर पढ़ें ये खबर, एक्सपर्ट्स ने बताया बच्चों के लिए कितनी फायदेमंद और खराब हैं ये गोलियां

Written by Sadhna Tiwari |Updated : December 3, 2023 4:19 PM IST

Vitamin D supplements for kids: हड्डियोंं की मजबूती हो या इम्यून सिस्टम , इन सबके लिए आपको जिन पोषक तत्वों की जरूरत पड़ती है उनमें विटामिन डी भी एक प्रमुख तत्व है। कई स्टडीज के अनुसार विटामिन डी की कमी के कारण कोरोना महामारी के दौरान कई लोगों की इम्यूनिटी कमजोर हो गयी और इसी कमजोर इम्यून सिस्टम के कारण वो संक्रमण की चपेट में आ गए।

जहां विटामिन डी को हड्डियों के स्ट्रेंथ बढ़ाने और बोन फ्रैक्चर जैसी स्थितियों से बचने के लिए जरूरी माना जाता है। लेकिन, एक नयी स्टडी के अनुसार विटामिन डी सप्लीमेंट्स लेने से इस तरह के कोई फायदे नहीं होते। दि लैंसेंट डायबिटीज एंड एंडोक्राइनोलॉजी (The Lancet Diabetes & Endocrinology) में प्रकाशित इस स्टडी में कहा गया है कि विटामिन डी की कमी (Vitamin D Deficiency) वाले बच्चों में अगर आप हड्डियों से जुड़े फ्रैक्चर से बचने के लिए उन्हें सप्लीमेंट्स (Vitamin D supplements) दिए जाते हैं तो इससे उनकी कोई मदद नहीं होगी।

क्या विटामिन D सप्लीमेंट्स हैं बेकार?

इस स्टडी के दौरान 8 हजार से अधिक बच्चों पर अध्ययन किया गया। इन सभी बच्चों में विटामिन डी की कमी पायी गयी थी और स्टडी के दौरान देखा गया कि इन बच्चों में से लगभग एक-तिहाई (लगभग 35 प्रतिशत) बच्चों को कम से कम एक बार तो बोन फ्रैक्चर हुआ था।  बता दें कि बोन फ्रैक्चर छोटे बच्चों में बहुत कॉमन है और बचपन में होनेवाले फ्रैक्चर्स का असर जीवनभर देखना पड़ सकता है। कई मामलों में यह व्यक्ति को चलने-फिरने में असमर्थ भी बना देता है।

Also Read

More News

रिसर्च टीम में शामिल एक्सपर्ट  डॉ.गामा डावासाम्बू ( Dr Ganmaa Davaasambuu, Associate Professor at the Harvard T.H. Chan School of Public Health)  के अनुसार, बच्चों में विटामिन डी सप्लीमेंट्स के बाद भी फ्रैक्चर का रिस्क काफी अधिक था। हालांकि, वयस्कों में विटामिन डी के साथ कैल्शियम सप्लीमेंट्स भी दिए जाते हैं जो उनकी हड्डियों को मजबूत रखते हैं।

बच्चे को विटामिन डी सप्लीमेंट्स देने से पहले करें ये काम

विटामिन डी का सबसे अच्छा स्रोत माना जाता है सूरज की किरणों का। रोजाना धूप में टहलने से शरीर को पर्याप्त मात्रा में विटामिन डी मिल सकता है। लेकिन, आपके लिए धूप की मदद से विटामिन डी की कमी पूरा करना संभव ना हो तो ऐसे में विटामिन डी सप्लीमेंट्स लेने की सलाह दी जाती है। वयस्कों की तरह ही बच्चों को भी विटामिन डी की सही खुराक के लिए सप्लीमेंट्स दिए जाते हैं। हालांकि, किसी बच्चे को कितनी खुराक देनी है यह डॉक्टर द्वारा चेकअप के बाद ही बताया जा सकता है। इसीलिए, बिना डॉक्टरी सलाह के अपने बच्चे को विटामिन डी की टैबलेट्स ना खिलाएं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

विटामिन डी की कमी के कारण क्या हैं? (Vitamin D Deficiency Causes)

  • धूप में ना निकलना, बहुत समय तक घर के भीतर रहना।
  • कुपोषण (Malnutrition)
  • लिवर या किडनी जैसे अंगों का ठीक तरह से काम ना करना।
  • कुछ दवाओं के साइड-इफेक्ट्स के तौर पर विटामिन डी की कमी हो सकती है। क्योंकि, ये दवाएं शरीर को विटामिन डी सोखने की प्रक्रिया में रूकावट बनती हैं।
  • लिम्फोमा (lymphoma) और कुछ अन्य प्रकार के  कैंसर।
  • अनुवांशिक कारण या विटामिन डी डेफिशिएंसी का पारिवारिक इतिहास ।