Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

जानें, एक दिन में कितनी मात्रा में लेंगे विटामिन डी, तो हड्डियां मजबूत रहने के साथ-साथ होंगे कई अन्य फायदे

कभी-कभी मौसम या व्यस्त रहने की वजह से हम बाहर नहीं जा पाते हैं तो इसके लिए आपको विटामिन डी से भरपूर भोजन का सेवन करना चाहिए।

जानें, एक दिन में कितनी मात्रा में लेंगे विटामिन डी, तो हड्डियां मजबूत रहने के साथ-साथ होंगे कई अन्य फायदे
विटामिन डी प्राप्त करने के लिए आपको सुबह सूरज की रोशनी में जाना चाहिए। © Shutterstock.

Written by Anshumala |Updated : December 24, 2018 12:13 PM IST

विटामिन डी शरीर के लिए बहुत आवश्यक होता है। यह शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मदद करता है। विटामिन डी एक हार्मोन है जो त्वचा पर यूवी किरणें पड़ने पर प्रतिक्रिया देता है। यह हृदय रोग की रोकथाम, मूड को संतुलन करने के साथ कैल्शियम और फॉस्फोरस को अवशोषित करने में मदद करता है जिसकी पूर्ति दिनभर में लिए गए विटामिन डी से पूरी होती है। दिनभर में विटामिन डी का सेवन करना बहुत जरूरी होता है। जानें, आपको दिनभर में कितनी मात्रा में विटामिन डी लेना चाहिए और इसे कैसे प्राप्त किया जा सकता है।

बदनदर्द, खराश और सर्दी-जुकाम से बचाते हैं किचन में मौजूद ये 3 मसाले

दिन में कितनी मात्रा में विटामिन डी लें

Also Read

More News

दुनिया में 1 करोड़ लोगों में से 50 प्रतिशत से ज्यादा लोगों में विटामिन डी की कमी होती है जिनमें से 30 प्रतिशत लोगों के कोई खास लक्षण नहीं होते हैं। विटामिन डी की कमी से डिप्रेशन, थकावट, कमजोरी जैसी समस्या होती है। डॉक्टर एक दिन में 600 आईयू (इंटरनेशनल यूनिट) विटामिन डी3 लेने की सलाह देते हैं जो 10-15 मिनट सूरज की रोशनी में रहकर मिल सकती है।

विटामिन डी कैसे प्राप्त करें

घर से बाहर करें एक्सरसाइज 

विटामिन डी प्राप्त करने के लिए आपको सुबह सूरज की रोशनी में जाना चाहिए। इस दौरान आप सुबह एक्सरसाइज भी कर सकते हैं। घर में ट्रेडमिल पर एक्सरसाइज करने की बजाय सूरज की रोशनी में जॉगिंग करें। इसके साथ ही घर के बाहर प्राकृतिक पर्यावरण में एक्सरसाइज करने से अच्छा महसूस होता है और विटामिन डी भी मिलता है।

महिलाओं में विटामिन डी कमी से बढ़ सकता है डायबिटीज का खतरा

विटामिन डी के भरपूर भोजन

कभी-कभी मौसम या व्यस्त रहने की वजह से हम बाहर नहीं जा पाते हैं तो इसके लिए आपको विटामिन डी से भरपूर भोजन का सेवन करना चाहिए। अंडे, फैटी फिश जैसे सॉल्मन में अच्छी मात्रा में विटामिन डी होता है। मगर एक बात का ध्यान रखें यह भोजन आपको 600 आईयू विटामिन डी प्रदान नहीं कर पाता है। इसके लिए आप विटामिन डी के सप्लीमेंट ले सकते हैं।

बच्चे में बढ़ता कोलेस्ट्रॉल लेवल, कहीं विटामिन डी की कमी तो नहीं ?

सही सनस्क्रीन का चुनाव करें

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

स्किन केयर फाउंडेशन के त्वचा विशेषज्ञ की स्टडी के अनुसार जो लोग सनस्क्रीन का इस्तेमाल करते हैं, उन्हें विटामिन डी की कमी के बारे में परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि आप जितना एसपीएफ सनस्क्रीन का इस्तेमाल कर लें कुछ प्रतिशत यूवी किरणें आपकी त्वचा में चली जाती हैं। अब आप जब भी घर के बाहर जाएं तो उस सनस्क्रीन का प्रयोग करें जो हानिकारक किरणें आपके शरीर में आने ना दें। सनस्क्रीन खरीदते समय ध्यान रहे कि पैराबेन, सल्फेट आपकी सनस्क्रीन में ना हो।

About the Author

... Read More