विटामिन डी की शरीर में कमी तो नहीं, पहचानें इन संकेतों से

शरीर में विटामिन डी की कमी (Vitamin D Deficiency) के कारण त्वचा काला पड़ जाना, हड्डियों का कमजोर होना या फिर मोटापा बढ़ने जैसी समस्या भी हो सकती है। इस तरह की शारीरिक समस्या से बचने के लिए आपको अपने डाइट में पर्याप्त मात्रा में विटामिन डी से भरपूर आहार को शामिल करना चाहिए।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : June 21, 2019 9:24 PM IST

विटामिन डी (Vitamin D) शरीर के लिए एक महत्वपूर्ण तत्व होता है। विटामिन डी एक हार्मोन की तरह काम करता है। शरीर में विटामिन डी की कमी (Vitamin D Deficiency) के कारण त्वचा काला पड़ जाना, हड्डियों का कमजोर होना या फिर मोटापा बढ़ने जैसी समस्या भी हो सकती है। इस तरह की शारीरिक समस्या से बचने के लिए आपको अपने डाइट में पर्याप्त मात्रा में विटामिन डी से भरपूर आहार को शामिल करना चाहिए।

कई बार पता ही नहीं चलता कि शरीर में विटामिन डी की कमी है, क्योंकि इसके लक्षण बहुत ही सामान्य होते हैं। तो, फिर इसका पता कैसे लगाया जाए? आप कुछ संकेत या साइन (Signs of Vitamin D Deficiency) से यह जान सकते हैं कि आपके शरीर में विटामिन डी की कमी है।

शरीर के लिए जरूरी है विटामिन डी, जानें इसके फायदे

बार-बार इंफेक्शन होना

विटामिन डी हमारे शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत रखने का काम करता है। यह बैक्टीरिया और वायरस से लड़ने में भी मदद करता है। अगर ऐसे में आपके शरीर में विटामिन डी की कमी हो जाएगी तो इससे जल्दी बीमार और इंफेक्शन होने का खतरा भी बढ़ जाता है।

थकान और कमजोरी महसूस होना

थकान और कमजोरी महसूस करने का सबसे बड़ा कारण इसकी कमी होती है। अपने आहार में विटामिन डी से भरपूर चीजें जरूर शामिल करें। शरीर में खून की कमी के कारण भी ऊर्जा की कमी हो जाती है।

हड्डियों में दर्द रहना

विटामिन डी की कमीके कारण हड्डियों में दर्द और सूजन की समस्या बढ़ जाती है। इसके अलावा यह कैल्शियम को अवशोषित करने में मदद करता है। और कैल्शियम हड्डियों के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

डिप्रेशन

शरीर में विटामिन डी की कमी के कारण कई बार लोग डिप्रेशन के शिकार भी हो जाते हैं। यह समस्या ज्यादातर वयस्कों में देखने को मिलती है। अपने आहार में इसको शामिल करने से आप डिप्रेशन की समस्या से बच सकते हैं।

शरीर में विटामिन डी की कमी के लक्षण

इसकी कमी के लक्षण में मांसपेशियों में दर्द, कमजोरी, हड्डियों में दर्द और हड्डियों का कमजोर होना शामिल है। हड्डियों के कमजोर होने से फ्रैक्चर होने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। कई बार शरीर में विटामिन डी की कमी तो होती है, लेकिन उसके लक्षण कुछ भी नजर नहीं आते हैं। अगर गर्भावस्था के समय ऐसा होता है, तो आपके शिशु में भी इसकी कमी आ सकती है।

विटामिन डी के मुख्य स्रोत

विटामिन डी के लिए सूरज की रोशनी एक बेहतर स्रोत है।

फैटी फिश

मशरूम

फोर्टिफाइड सीरियल्स (अनाज)

अंडे का पीला भाग

फोर्टिफाइड मिल्क और मिल्क प्रोडक्ट्स

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source