Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
सूरजमुखी के तेल का उपयोग खाने में किया जाता है लेकिन सूरजमुखी के बीज जो विटामिन डी का प्रमुख स्रोत है उसे खाने में कैसे शामिल करें ये सवाल अक्सर लोगों का रहता है। विटामिन डी की कमी को दूर करने के लिए आप सूरजमुखी के बीज का उपयोग कर सकते हैं। सूरजमुखी के बीज विटामिन डी के साथ-साथ ओमेगा-3 फैटी एसिड और अन्य विटामिन पाये जाते हैं।
सूरजमुखी के बीच का सेवन उन लोगों को करना ज्यादा फायदेमंद होता है जिनको विटामिन की कमी होती है। विटामिन डी की कमी वर्तमान दौर में अक्सर लोगों में हो जाती है। अगर आप भी विटामिन की कमी से परेशान हैं तो आपको अपनी डाइट में सूरजमुखी के बीज को शामिल करना चाहिए।
विटामिन डी की कमी को पूरा करने के लिए सूरजमुखी के बीज को खाने में कैसे शामिल करें ?
सूरजमुखी के बीजों को आप चिवड़ा में डाल सकती हैं, जो नाश्ते के लिए स्वादिष्ट और सेहतमंद विकल्प होता है। ये बीज न सिर्फ चिवड़े का स्वाद बढ़ाते हैं बल्कि इसे स्वास्थ्यपरक आहार भी बनाते हैं। ये बीज चिवड़ा को विटामिन ई और बी-कॉम्प्लेक्स युक्त बनाते हैं।
विटामिन डी की कमी को आपके बाल ही बता देते हैं, जानें बालों के लिए कौन से विटामिन हैं जरूरी।
सूरजमुखी के बीज का मक्खन बनाने के लिए तीन प्रमुख चीजों, सूरजमुखी के बीज, समुद्री नमक और शुगर मिलाएं। इसे और क्रीमी बनाने के लिए इसमें सूरजमुखी का तेल भी मिलाया जा सकता है। यह दूध और पीनट बटर का अच्छा विकल्प हो सकता है। इसे ब्रेड पर लगाकर और घर पर बने सॉस में मिलाकर इस्तेमाल में लाया जा सकता है।
भुने हुए या नमकीन सूरजमुखी के बीज एक स्वास्थ्यपरक स्नैक माने जाते हैं। पौष्टिकता बढ़ाने के लिए आप इन्हें नाश्ते के लिए बने भोजन में शामिल कर सकती हैं।
सूरजमुखी के बीज किसी भी मुख्य व्यंजन जैसे, चिकन करी, मिक्स वेजिटेबल आदि में डाले जा सकते हैं या इन्हें सलाद, पास्ता में स्वाद बढ़ाने और पौष्टिकता बढ़ाने के लिए ऊपर से डाल कर खाया सकता है।
एक दिन में कितने कदम पैदल चलने से वजन कम होता है ?
सूरजमुखी के बीजों को किसी भी सॉफ्ट डिश जैसे स्क्रैम्बल्ड एग को कुरकुरा बनाने के लिए उसमें डाला जा सकता है।
सूरजमुखी के बीज का पाउडर या आटा केक, मफिन और ब्रेड बैटर में भी मिलाया जा सकता है। यह उनकी पौष्टिकता को बढ़ाएगा।
सूखे नारियल की चटनी के पाउडर को कुरकुरा बनाने के लिए इसमें ये बीज मिलाए जा सकते हैं, जो फैटी एसिड, मिनरल्स और पोषक तत्व युक्त होते हैं।
स्वादिष्ट डिश रोटी लड्ड में भी इन बीजों को मिलाया जा सकता है, जिससे इसकी पौष्टिकता बढ़ जाती है।