Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

विटामिन सी वाले फल और सब्जी, विटामिन सी के फायदे व नुकसान

Vitamin C का सेवन हेल्दी होता है. इसके अलावा हेल्दी शरीर के लिए विटामिन सी जरूरी होती है. Vitamin C वाले फूड बरसात के मौसम ज्यादा जरूरी होते हैं.

विटामिन सी वाले फल और सब्जी, विटामिन सी के फायदे व नुकसान
विटामिन सी वाले फल और सब्जी, विटामिन सी के फायदे व नुकसान. ©Shutterstock.

Written by akhilesh dwivedi |Updated : August 26, 2019 9:08 PM IST

विटामिन सी (Vitamin C) हो या कोई और विटामिन शरीर के पोषण के लिए महत्वपूर्ण होते हैं। तरह-तरह के इंफेक्शन का खतरे को विटामिन सी रोकता है। बरसात में इंफेक्शन की वजह से लोगों के बीमार होने की संख्या में भी इजाफा होता है। बच्चे हो या बड़े हर किसी को इस मौसम में सतर्क रहने की जरूरत होती है। इस मौसम में अपने खान-पान में विशेष ध्यान रखकर बीमारियों की जद में आने से बचा जा सकता है। एक्सपर्ट्स की मानें तो इस मौसम में खान-पान ऐसा होना चाहिए जिससे शरीर का इम्युनिटी को बढ़ाए रखे। बरसात के मौसम में Vitamin C वाले फूड जरूर खाना चाहिए।

विटामिन सी शरीर के लिए क्यों जरूरी 

डायट एक्सपर्ट मानते हैं कि इस मौसम में बीमारियों का खतरा ज्यादा होता है इसलिए विटामिन सी से युक्त खाद्य पदार्थों को अपने खान-पान में शामिल करना चाहिए। शरीर के लिए जितना विटामिन डी या अन्य विटामिन होते हैं उतना ही विटामिन सी भी जरूरी होता है.

डाइट क्लिनिक की चीफ डायटिशियन शीला सेहरावत कहती हैं कि " रोजाना की डाइट में कम से कम 500 मिलीग्राम विटामिन सी का सेवन करने की सलाह दी जाती है, यह शरीर के प्रतिरक्षा तंत्र में सुधार करता है और संक्रमण से शरीर को बचाता है। ध्यान इस बात का भी रखें कि विटामिन सी का सेवन रोजाना 1,000 मिलीग्राम से अधिक नहीं होना चाहिए।''

Also Read

More News

क्या कहते हैं अस्पतालों के आंकड़े

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली के अनुसार हर साल मानसून में जनरल मेडिसन ओपीडी में संक्रमण के मरीजों की संख्या 20-30 प्रतिशत तक बढ़ जाती है। दिल्ली के ही गंगाराम अस्पताल में हर साल मानसून के दौरान 20-30 प्रतिशत मरीज स्किन इंफेक्शन से संबंधित रोग के आते हैं।

विटामिन सी के वाले फल और सब्जी 

विटामिन सी को अपने खान में शामिल करने के लिए आप खट्टे रसदार फलों का सेवन कर सकते हैं।

टमाटर, नारंगी, नींबू, संतरा, अंगूर, अमरूद और सेब को में विटामिन सी की मात्रा पायी जाती है।

अपने खान-पान में विटामिन सी को शामिल करते वक्त इसकी मात्रा का भी ध्यान देते रहें, क्योंकि किसी भी चीज की अधिक मात्रा शरीर को नुकशान पहुंचाती है।

विटामिन सी के फायदे

विटामिन सी (benefits of vitamin c) हमारे शरीर के लिए सबसे जरूरी पोषक तत्व होता है। इसका रोजाना सेवन हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ता है।

विटामिन सी से हमारे स्किन को पोषण मिलता है। Vitamin C के रोजाना सेवन से हमारे शरीर की हड्डियों को भी पोषण मिलता है।

Vitamin C के सेवन से बीमारियां दूर रहती है. क्योंकि विटामिन सी में रोग प्रतिरोधक क्षमता पायी जाती है.

अगर आप विटामिन सी का सेवन रोजाना करते हैं तो बहुत कम बीमार पड़ते हैं.

इंफेक्शन से बचाने के साथ इंफेक्शन को दूर करने में भी Vitamin C मदद करता है.

विटामिन डी की शरीर में कमी तो नहीं, पहचानें इन संकेतों से.

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

विटामिन बी-12 के लिए इंजेक्शन या दवा ले रहे हैं तो आपको इन बातों को जरूर जानना चाहिए.

About the Author

... Read More