Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Vitamin C rich Foods: विटामिन सी एक ऐसा पोषक तत्व है। जो सीधे हमारी इम्यूनिटी से जुड़ा हुआ है। शरीर की रोग-प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाने के लिहाज से विटामिन सी बहुत मददगार है। इसीलिए, हेल्थ एक्सपर्ट्स जैसे डायटिशन और न्यूट्रिशनिस्ट लोगों को अपनी डायट में विटामिन सी रिच फूड शामिल करने की सलाह देते हैं। वैसे तो साइट्रस फ्रूट्स यानि खट्टे फल विटामिन सी का सबसे अच्छा स्रोत माने जाते हैं। संतरा, नींबू, मौसमी और किवी जैसे फलों का सेवन कर आप विटामिन सी की अपनी रोज़ाना की ज़रूरत पूरी कर सकते हैं। लेकिन, इनके अलावा कई फल और सब्ज़ियां भी हैं, जो विटामिन सी से परिपूर्ण होती हैं और उनका सेवन दैनिक स्तर पर किया जा सकता है। (Vitamin C rich Foods in hindi)
दरअसल, विटामिन सी में एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा बहुत अधिक होती है। एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर में जमा जहरीले और नुकसानदायक वेस्ट को बाहर फेंकने का काम करते हैं। इससे, बॉडी का इम्यून सिस्टम बेहतर तरीके से काम करता है। जिससे, इंफेक्शन्स और बीमारियों से शरीर की सुरक्षा होती है। (Vitamin C importance)
साथ ही विटामिन सी भोजन से प्राप्त होने वाले आयरन के अवशोषण में भी मदद करता है। यह स्किन को हेल्दी बनाता है। विटामिन सी से हड्डियां मज़बूत बनती हैं और चोट या घावों को भरने में भी विटामिन सी की भूमिका महत्वपूर्ण है। (Diet Tips in Hindi)
यह फल विटामिन सी भरपूर होता है। दरअसल, आंवले (Amla) को विटामिन सी का भंडार कहते हैं। क्योंकि, एक मध्यम आकार के आंवले (Indian Gooseberry) से लगभग 600 मिग्रा विटामिन सी मिलता है। (Sources of Vitamin C)
किचन की लगभग आधी से ज़्यादा डिशेज़ में इस्तेमाल होने वाले टमाटर में भी प्रचुर मात्रा में विटामिन सी होता है। एक मीडियम साइज़ टमाटर से आपको लगभग 17 मिग्रा तक विटामिन सी मिल सकता है। टमाटर को करी के अलावा सलाद, चाट और सूप की मदद से भी अधिक मात्रा में खाया जा सकता है। जिससे, आपकी विटामिन सी की रोज़ाना ज़रूरत पूरी होती रहे। (Tomato benefits)
हरी ताज़ी ब्रोकोली (Broccoli) ना केवल स्वादिष्ट होती है। बल्कि, यह कई प्रकार के पोषक तत्वों से भरपूर भी होती है। ब्रोकोली खाने से फोलेट, आयरन, विटामिन ए और विटामिन सी प्राप्त होता है। 100 ग्राम ब्रोकोली से लगभग 51 मिग्रा विटामिन सी प्राप्त होता है। इसीलिए, विटामिन सी की दैनिक ज़रूरत को पूरा करने के लिए ब्रोकोली एक अच्छा पर्याय है। (Vitamin C- rich Vegetables in India)
इंडियन कूकिंग में सबसे ज़्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले और सबके पसंदीदा आलू (Potato) में पोटैशियम की मात्रा हाई होती है। जिससे, यह कमज़ोरी की समस्या को दूर रखता है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि आलू (Potato Nutrition) में विटामिन सी की मात्रा भी अधिक होती है। जी हां, एक मध्यम आकार या मीडियम साइज़ आलू (Potato Benefits) से आपको 17 मिग्रा तक विटामिन सी मिलता है। तो, अब आप समझे कि आलू से उतना भी डरने की ज़रूरत नहीं , क्योंकि यह पौष्टिक सब्ज़ी है। (Vitamin C rich Vegetables)