Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
एक स्वस्थ शरीर के सही संचालन के लिए उसमें सभी पोषक तत्वों की जरूरत होती है। पर कुछ खास पोषक तत्व इतने ज्यादा जरूरी होते हैं कि उनके अभाव में हम बीमार पड़ने लगते हैं। ऐसा ही जरूरी विटामिन है विटामिन सी । विटामिन सी की कमी (Vitamin C deficiency) न केवल हमें बीमारियों के सामने कमजोर कर देती है, बल्कि मेंटल हेल्थ को भी नुकसान पहुंचाती है। आइए जानें विटामिन सी के लाभ (Vitamin C deficiency) और उसके स्रोत।
विटामिन सी सेहत के लिए शेष विटामिन की तुलना में बहुत ज्यादा जरूरी है। सबसे बड़ी बात विटामिन सी हमारी कई तरह के संक्रमणों से लड़ने में सहायता करता है। इसमें मौजूद खास एंटी ऑक्सीडेंट तत्व कोशिकाओं की रिपेयरिंग का काम भी करते हैं। वहीं यह सौंदर्य के लिए भी बहुत जरूरी माना जाता है। यह हृदय स्वास्थ्य के लिए भी बहुत जरूरी है।
अगर आप बार-बार बीमार पड़ते हैं और आपको किसी भी मौसम में सर्दी-जुकाम हो जाता है, तो यह स्पष्ट संकेत है कि आपकी डाइट में विटामिन सी की कमी है। विटामिन सी हमारी इम्यूनिटी बूस्ट करने का काम करता है। जबकि विटामिन सी की कमी होने पर हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर पड़ जाती है।
अगर आप जरा सा काम करने पर भी थक जाते हैं और आपको लगातार थकान महसूस होती है, तो इसका अर्थ है कि आपके शरीर में इस जरूरी विटामिन की कमी हो गई है। विटामिन सी मांसपेशियों को मजबूत बनाने का काम करता है और थकी हुई मांसपेशियों को फिर से एनर्जी देता है। इसके अभाव में आप लगातार थकान का अनुभव करते हैं।
कुछ महिलाओं को शरीर के अलग-अलग हिस्सों में दर्द होता रहता है। पर उन्हें यह समझ नहीं आता कि यह दर्द क्यों हो रहा है। असल में यह भी विटामिन सी की कमी का संकेत है। हडि्डयों की मजबूती के लिए जरूरी है कि आपका शरीर पर्याप्त कोलेजन का निर्माण करता रहे। विटामिन सी कोलेजन के निर्माण में मदद करता है। इसकी कमी होने पर बोन हेल्थ वीक होने लगती है। जिससे शरीर के अलग-अलग हिस्सों और जोड़ों में दर्द होने लगता है।
आपको शायद हैरानी हो पर अधेड़ उम्र महिलाओं में मूड स्विंग की समस्या बढ़ जाती है। विटामिन सी तनाव बढ़ाने वाले हॉर्मोन को सयंमित करता है, जिससे मूड स्विंग की समस्या नहीं होती। पर जब आपके शरीर में विटामिन सी की कमी होने लगती है, तब आपको जरा-जरा सी बात पर खूब गुस्सा आता है। इस तरह के हालात से बचने के लिए अपने भोजन में पर्याप्त मात्रा में में विटामिन सी को स्थान दें।
विटामिन सी के लिए आपको उन सभी फलों को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए जिनका स्वाद खट्टा होता है। यही इसकी सबसे बड़ी पहचान है। रसदार और खट्टे फलों में विटामिन सी पर्याप्त मात्रा में होता है। इसमें आप नींबू, आंवला, संतरा, मौसमी आदि को शामिल कर सकते हैं। इनके अलावा कटहल में भी पर्याप्त मात्रा में विटामिन सी होता है।
हेल्दी स्नैक्स है भुना हुआ चना, जानें इसके सेहत लाभ
हर रोज कितने अनाज खाते हैं आप ? जानिए एक से ज्यादा अनाज खाने के फायदे और तरीका