
Also Read
इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए विटामिन सी है बेस्ट, खाएं ये 3 खट्टे फल। © Shutterstock.
Vitamin C to Boost Immunity: कोरोना काल में खुद को स्वस्थ रखने के लिए आपको अपनी शरीर की इम्यूनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करना होगा। आजकल कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने वाली दवाएं मेडिकल स्टोर में तलाश रहे हैं। इम्यूनिटी को मजबूत करने के लिए दवाओं की नहीं, बल्कि कुछ ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने के साथ ही सेहत को कई तरह से लाभ पहुंचाते हैं। इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए सबसे बेहतर विटामिन सी से भरपूर फलों और अन्य चीजों का सेवन करना चाहिए। हम आपको कुछ ऐसे खट्टे फलों के बारे में बताएंगे, जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाते हैं। ये ऐसे फल हैं, जिनमें विटामिन सी (Vitamin C to Boost Immunity in hindi) पाया जाता है।
कीवी में नींबू और संतरा से भी अधिक विटामिन सी (Vitamin C to Boost Immunity) मौजूद होता है। इसमें ऐसे खास गुण होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। इस खट्टे फल में विटामिन सी की मात्रा इतनी अधिक होती है कि इसे खाने से शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली पर सकारात्मक असर पड़ता है। कीवी में विटामिन सी के अलावा ई भी होता है। साथ ही इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स होने के कारण रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ावा मिलता है और फ्री रैडिकल्स से होने वाले साइड एफेक्ट्स से भी शरीर को दूर रखता है। इससे इम्यून सिस्टम मजबूत बना रहता है।
आंवला में भी विटामिन सी सबसे अधिक होता है। यह इम्यूनिटी को मजबूत करने के साथ ही बालों, त्वचा और कई सेहत संबंधित समस्याओं से भी बचाए रखता है। आप इसकी चटनी बनाकर खाएं या कच्चा या फिर जूस पिएं, हर तरह से शरीर को फायदा होगा। आंवला विटामिन सी का मुख्य स्रोत है, साथ ही इसमें आयरन, एंटीऑक्सीडेंट्स, फोलेट आदि भरपूर होता है। इम्यूनिटी को बूस्ट करना चाहते हैं, तो एक दिन में एक या आधा आंवला जरूर खाएं।
नींबू और संतरा में भी सबसे ज्यादा विटामिन सी पाया जाता है। आप इसे ऐसे ही खाएं या फिर जूस बनाकर पिएं। नींबू-पानी पीना भी इन दिनों बहुत जरूरी है। सुबह के समय एक गिलास नींबू-पानी पिएं, रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत रहेगी। ये सभी इम्यूनिटी बढ़ाने वाले प्राकृतिक उपाय हैं, जिसका सेहत पर कोई नुकसान नहीं होता, सिर्फ लाभ ही लाभ होगा। संतरा और नींबू में फाइबर, थियामिन, पोटैशियम आदि खनिज होते हैं, जो इम्यूनिटी को मजबूत करते हैं। फाइबर कब्ज की समस्या को दूर करता है।
इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए बच्चों को खिलाएं ये 5 हेल्दी फूड्स
इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए डायबिटीज रोगी खाएं ये 5 फूड्स
Immunity Booster Juice: इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए पिएं ये 5 हर्बल जूस, कोरोना को दें मात