गम्भीर कोविड-19 मरीज़ों के लिए विटामिन C है मददगार, स्टडी में किया गया दावा

कोरोना वायरस संक्रमण के इलाज के लिए विभिन्न तरीकों की जांच पूरी दुनिया में चल रही है। ऐसे में आयुर्वेदिक और नैचुरल तरीकों से भी इस बीमारी के इलाज के तरीके तलाशे जा रहे हैं। हाल ही में एक स्टडी के आधार पर एक्सपर्ट्स ने दावा किया है कि विटामिन सी गम्भीर रुप से संक्रमित कोवि़ड-19 मरीज़ों के लिए फायदेमंद हो सकता है। (Vitamin C and Covid-19)

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : November 2, 2020 12:35 PM IST

Vitamin C and Covid-19: विटामिन सी (Vitamin C) कोविड-19 के गम्भीर मरीज़ों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। विटामिन सी की पर्याप्त खुराक से रिकवरी जल्दी होती है। वहीं, इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए विटामिन सी का सेवन फायदेमंद माना जाता था।  जैसा कि कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus ) के इलाज के लिए विभिन्न तरीकों की जांच पूरी दुनिया में चल रही है। ऐसे में आयुर्वेदिक और नैचुरल तरीकों से भी इस बीमारी के इलाज के तरीके तलाशे जा रहे हैं। हाल ही में एक स्टडी के आधार पर एक्सपर्ट्स ने दावा किया है कि विटामिन सी गम्भीर रुप से संक्रमित कोवि़ड-19 मरीज़ों के लिए फायदेमंद हो सकता है।

जहां, कोविड-19 संक्रमण से बचाव और इससे उबरने के लिए स्ट्रॉन्ग इम्यून सिस्टम को सबसे बड़ा हथियार बताया जा रहा है। वहीं, लोगों ने कोरोना काल में अपनी रोग-प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाने के लिए सभी उपाय अपनाने शुरु कर दिए हैं। जिसमें से एक है विटामिन-सी वाले फल- सब्ज़ियों और इसके सप्लीमेंट्स का सेवन। विटामिन सी की गोलियों की मांग कोरोना काल में बढ़ी है और हालात ऐसे हैं कि कई देशों में विटामिन सी के सप्लीमेंट्स का स्टॉक उपलब्ध ही नहीं है।

क्या विटामिन सी कम करता है कोविड-19 से मृत्यु का खतरा?

हाल ही में एक स्टडी में कहा गया कि अमेरिका में कोविड-19 से जिन लोगों की मृत्यु हुई, उनमें से कई लोगों में विटामिन सी की कमी थी।  दरअसल, विटामिन सी की कमी हो जाने से शरीर इंफेक्शन का सामना नहीं कर पाता और स्थिति गम्भीर हो सकती है।

2017 में सामने आयी एक स्टडी में कि विटामिन सी के सेवन से सेप्सिस के मरीज़ों में मृत्यु का खतरा कम होता है। गौरतलब है कि सेप्सिस में लो ब्लड प्रेशर और ऑर्गन फेलियर जैसी स्थितियां बन जाती हैं जिसके चलते पीड़ित व्यक्ति कि मृत्यु हो सकती है।

इसी तरह एक दूसरी स्टडी में यह दावा किया गया कि सेप्सिस और  अक्यूट रेस्पेरेटरी डिस्ट्रेस सिंड्रोम ( acute respiratory distress syndrome) के मरीज़ों में भी मृत्यु का रिस्क कम करती हैं।

विटामिन सी के लिए खाएं ये फल और सब्ज़ियां ( Vitamin Rich Foods):

टमाटर

किचन की लगभग आधी से ज़्यादा डिशेज़ में इस्तेमाल होने वाले टमाटर में भी प्रचुर मात्रा में विटामिन सी होता है। एक मीडियम साइज़ टमाटर से आपको लगभग 17 मिग्रा तक विटामिन सी मिल सकता है। टमाटर को करी के अलावा सलाद, चाट और सूप की मदद से भी अधिक मात्रा में खाया जा सकता है। जिससे, आपकी विटामिन सी की रोज़ाना ज़रूरत पूरी होती रहे।  (Tomato benefits)

आंवला

यह फल विटामिन सी भरपूर होता है। दरअसल, आंवले (Amla) को विटामिन सी का भंडार कहते हैं। क्योंकि, एक मध्यम आकार के आंवले (Indian Gooseberry) से लगभग 600 मिग्रा विटामिन सी मिलता है। (Sources of Vitamin C)

ब्रोकोली

हरी ताज़ी ब्रोकोली (Broccoli) ना केवल स्वादिष्ट होती है। बल्कि, यह कई प्रकार के पोषक तत्वों से भरपूर भी होती है। ब्रोकोली खाने से फोलेट, आयरन, विटामिन ए और विटामिन सी प्राप्त होता है। 100 ग्राम ब्रोकोली से लगभग 51 मिग्रा विटामिन सी प्राप्त होता है। इसीलिए, विटामिन सी की दैनिक ज़रूरत को पूरा करने के लिए ब्रोकोली एक अच्छा पर्याय है। (Vitamin C- rich Vegetables in India)

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source