
... Read More
Written By: Atul Modi | Published : December 3, 2021 11:58 PM IST
कई बार हमारे खराब मानसिक स्वास्थ्य (Mental Health) का कारण कोई और नहीं बल्कि पोषक तत्वों की कमी होती है। अध्ययन और विशेषज्ञों की माने तो कुछ ऐसे पोषक तत्व है जिन की कमी के चलते इंसान कई ऐसी मानसिक समस्याओं से जूझता है इसका उसे खुद भी पता नहीं होता। हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में न्यूट्रीशनल साइकेट्री उमा नायडू के अनुसार, फोलेट (विटामिन B9) सबसे जरूरी पोषक तत्वों में से एक है जो कि सिर्फ भोजन से ही प्राप्त किया जा सकता है। व्यक्ति के शरीर में फोलेट की कमी (Folate Deficiency) डिप्रेशन, याददाश्त में कमी, बाइपोलर डिसऑर्डर और सिजोफ्रेनिया जैसी मानसिक बीमारियों से जुड़ा हुआ है।
View this post on Instagram
उमा नायडू कहती हैं कि विटामिन B9 सेरोटोनिन और डोपामाइन जैसे न्यूरोट्रांसमीटर बनाने में मदद करता है जो आपके मूड को स्थिर और आगे बढ़ाने का काम करता है। इस प्रकार जब इसकी कमी होती है तो अक्सर मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं (Mental Health Related Disease) होती हैं।
उमा नायडू के अनुसार, फोलेट की कमी भी मस्तिष्क की कोशिकाओं के नुकसान में योगदान करती है, खासकर हिप्पोकेंपस में। हिप्पोकेंपस एक महत्वपूर्ण ब्रेन स्ट्रक्चर है जो किसी भी चीज को सीखने और याद रखने में मदद करती हैं। इसलिए इसकी कमी मानसिक स्वास्थ्य में बहुत बड़ी भूमिका निभाता है।
अध्ययनों से पता चलता है कि फोलेट की कमी वाले रोगियों में डिप्रेशन (Depression) सबसे आम लक्षण हैं। जिन लोगों में फोलेट का स्तर कितना अधिक होता है उनमें डिप्रेशन की संभावना उतनी ही कम होती है।
शरीर में फोलेट की कमी (Folate Deficiency) को दूर करने के लिए कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ जिनका सेवन करने से आप इसकी कमी दूर सकते हैं। मुख्य रूप से ब्रोकोली, ब्रसल स्प्राउट, पत्तेदार हरी सब्जियां, जैसे पत्तागोभी, केल, हरी सब्जियां और पालक, मटर, चना और राजमा।