Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

विटामिन बी12 की कमी को दूर करने के लिए ब्रेकफास्ट में सुबह-सुबह खाएं ये 5 चीजें, सालों-साल तक हड्डियों का ढांचा रहेगा खड़ा

Vitamin B12 Rich Foods : शरीर में विटामिन बी12 की कमी होने पर कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में इसकी पूर्ति के लिए आपको अपने खानपान पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। आइए जानते हैं कैसे करें इसकी पूर्ति-

विटामिन बी12 की कमी को दूर करने के लिए ब्रेकफास्ट में सुबह-सुबह खाएं ये 5 चीजें, सालों-साल तक हड्डियों का ढांचा रहेगा खड़ा

Written by Kishori Mishra |Updated : September 22, 2023 1:03 PM IST

Vitamin B12 Rich Foods : शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पोषक तत्वों से भरपूर आहार की जरूरत होती है। अगर हमारे शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो जाए, तो इससे कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। इन पोषक तत्वों में विटामिन बी12 भी शामिल है। विटामिन बी12 हमारे शरीर में खून बनाने से लेकर सेंसिटिव न्यूरोलॉजिकल कम्युनिकेशन करने के लिए बहुत ही जरूरी पोषक तत्वों में से एक होता है। इसलिए विटामिन बी12 बेहद जरूरी माना जाता है। 

विटामिन बी12 की कमी होने पर एनीमिया, पाचन में गड़बड़ी, न्यूरोपैथिक दर्द और कई तरह की मानसिक समस्याएं जैसे- स्ट्रेस, चिंता, मानसिक अस्थिरता इत्यादि हो सकती है। इसलिए शरीर में विटामिन बी12 की कमी को दूर करना बहुत ही जरूरी है। आइए जानते हैं विटामिन बी12 की कमी को कैसे करें दूर?

विटामिन बी12 की कमी दूर करेंगी ये चीजें

ब्रेकफास्ट में खाएं दूध से बनी चीजें 

सुबह के समय हमें हेल्दी चीजों का सेवन करना चाहिए। इन हेल्दी चीजों में दूध से बनी चीजें भी शामिव होती हैं। दूध में प्रोटीन और कैल्शियम की अधिकता होती है। इसके अलावा यह विटामिन बी12 से भी भरपूर होती है। इसके लिए आप सुबह के समय ब्रेकफास्ट में पनीर, चीज, घी, दही इत्यादि चीजों कों शामिल कर सकते हैं। 

Also Read

More News

अंडा है जरूरी

ब्रेकफास्ट में अंडा शामिल करने से आपको भरपूर रूप से प्रोटीन प्राप्त होता है। सुबह के समय एक अंडा खाना आपके लिए बेस्ट हो सकता है। इसके अलावा अंडा विटामिन बी12 का काफी अच्छा स्त्रोत है। अगर आप नियमित रूप से 2 अंडे खाते हैं, तो यह आपके शरीर में प्रतिदिन 46 प्रतिशत विटामिन बी12 की जरूरतों को पूरा करता है। 

यीस्ट फूड्स

ब्रेकफास्ट में ब्रेड, गेहूं के आटे से बना पास्ता और नूडल्स जैसी चीजों को शामिल करने से भी आपको विटामिन बी12 प्राप्त हो सकता है। यह फूड्स यीस्ट से तैयार होते हैं, जिससे विटामिन बी12 की जरूरत को पूरा करने में मदद मिलती है। 

समुद्री फूड खाएं

समुद्रा फूड्स सेहत के लिए काफी हेल्दी माने जाते हैं। ब्रेकफास्ट में आप सुबह मछली, समुद्री साग, सैल्मन फिश जैसी चीजों को शामिल कर सकते हैं। यह रोजाना की जरूरत का लगभग 200% से अधिक विटामिन बी12 की कमी को दूर कर सकता है। 

शरीर में विटामिन बी12 की कमी होने पर आप इन खाद्य पदार्थों को शामिल कर सकते हैं। हालांकि, अगर आपको इसकी कमी के लक्षण दिख रहे हैं, तो ऐसी स्थिति में अपने हेल्थ एक्सपर्ट की मदद जरूर लें।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source