Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

विटामिन बी12 की कमी होने पर शरीर में होते हैं ये 5 बदलाव, जानिए इस विटामिन की कमी पूरी करने के लिए क्या खाएं

विटामिन बी12, जिसे कोबालामिन के रूप में भी जाना जाता है, एक महत्वपूर्ण पानी में घुलनशील विटामिन है। जानिए विटामिन B12 की कमी के लक्षण और इसके स्रोतों के विषय में।

विटामिन बी12 की कमी होने पर शरीर में होते हैं ये 5 बदलाव, जानिए इस विटामिन की कमी पूरी करने के लिए क्या खाएं
विटामिन बी12 की कमी होने पर शरीर में होते हैं ये 5 बदलाव, जानिए इस विटामिन की कमी पूरी करने के लिए क्या खाएं

Written by Atul Modi |Updated : June 2, 2022 11:22 AM IST

विटामिन बी12 एक महत्वपूर्ण पोषक तत्व है जो आपके शरीर को कई आवश्यक कार्यों के लिए चाहिए। यह विटामिन लाल रक्त कोशिकाओं और डीएनए के उत्पादन में एक आवश्यक भूमिका निभाता है, साथ ही साथ आपके तंत्रिका तंत्र के विकास में भी सहायक है। इसकी कमी हो जाने पर बहुत सी तंत्रिका तंत्र से जुड़ी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। यह एनीमिया का कारण भी बनता है। जिसके कारण स बहुत ज्यादा थकान होना, सांस चढ़ जाना, ऊर्जा की कमी महसूस होना, सिर दर्द आदि मुख्य रूप से शामिल हैं।

विटामिन बी12 की कमी होने के संकेत

हालांकि इसकी कमी कुछ आहारों द्वारा ठीक की जा सकती है फिर भी समय से इन लक्षणों को पहचानना जरूरी है ताकि सही उपचार हो सके। कुछ खास लक्षण इस प्रकार हैं।

1: त्वचा का पीलापन

जब आप के शरीर में विटामिन बी12 की कमी हो जाती है तो आप का शरीर पीला पड़ने लगता है क्योंकि आप के शरीर में रेड ब्लड सेल्स व खून की कमी हो जाती है।

Also Read

More News

2: जीभ का लाल होना

आप की जीभ यदि लाल हो जाती है या वह सूज जाती है और उसमे बहुत दर्द होता है तो यह भी विटामिन b12 की कमी का ही एक लक्षण होता है। इस वजह से बोलने में भी परेशानी होती है।

3: मुंह में छाले पड़ना

इस विटामिन की कमी के कारण आप के मुंह में बहुत से छाले हो जाते हैं जिनमें आप को बहुत दर्द होता है और वहां सूजन भी आ जाती है।

4: चलने में कमजोरी महसूस होना

विटामिन बी12 की कमी के कारण आप को चलने में भी दिक्कत होने लगती है क्योंकि इस की कमी के कारण धीरे धीरे आप का नरवस सिस्टम डेमेज होने लगता है और कमजोरी महसूस होती है।

5: आंखों का धुंधलापन

आप को धुंधला दिखना या दिखने में समस्या होना भी विटामिन बी12 की कमी का एक लक्षण होता है। यह भी अक्सर नरवस सिस्टम के डेमेज होने के कारण होता है।

कुछ अन्य लक्षण हैं जैसे डिप्रेशन और इरीटेशन होना, आप के व्यवहार में व आप के सोचने और महसूस करने में दिक्कत होना, आप की समझ में कमी आना, आप की याददाश्त का कमजोर होना व भूख कम लगना।

विटामिन बी12 की कमी दूर करने के लिए क्या खाएं?

मछली

मुख्य तौर से यह विटामिन एनिमल प्रोडक्ट्स में पाया जाता है। इस की कमी को पूरा करने के लिए आप मछली, मीट, सालमन, ट्राउट जाति की मछली। लगभग 50 ग्राम सालमन या ट्राउट में 2 ओंस के लगभग विटामिन बी12 होता है। जो कि दैनिक जरूरत का 300 % है।

अंडे

एक बड़े अंडे (50 ग्राम) में विटामिन बी 12 की .55 एमसीजी मात्रा होती है। जो दैनिक जरूरत का 23% है।

डेयरी प्रोडक्ट

दूध व दूध से बनी चीजें व अन्य डेयरी डेयरी उत्पाद भी विटामिन बी 12 का एक बड़ा स्रोत है। पूरे या पूर्ण वसा वाले दही का एक कप दैनिक जरूरत का 22.9%, पनीर का एक टुकड़ा (26 ग्राम) 14.5% बी 12 देता है।

सोया मिल्क

एक कप (240 मिली) सोया दूध में 2.1 एमसीजी विटामिन बी 12 जो कि दैनिक जरूरत का 86% है।

सप्लीमेंट

यदि आप शाकाहारी हैं और आप मांस मछली खाने से बचना चाहते हैं तो आप विटामिन बी12 सप्लीमेंट्स भी ले सकते हैं। इनकी एक खुराक 150-2000 एमसीजी में उपलब्ध है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

विटामिन बी12 के स्तर में वृद्धि इन खाद्य-पदार्थों के सेवन से हो सकती है। यदि आप इसकी कमी को बहुत लंबे समय तक चलने देते हैं, तो यह आपके दिल, मस्तिष्क, नसों, हड्डियों और शरीर के अन्य अंगों को नुकसान पहुंचा सकती है। इसलिए इसकी दीर्घकालिक कमी से होने वाली समस्याओं से बचना चाहिए।

About the Author

... Read More