शरीर में Vitamin B12 की कमी है तो खराब हो जाते हैं दिल और दिमाग, जानें कौन से फूड्स का सेवन जरूरी

Vitamin b12 deficiency: कुछ विटामिन हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी होते हैं और इनकी कमी होना कई बार बड़ी समस्याएं पैदा कर सकता हैं। एक्सपर्ट्स से जानें विटामिन बी12 की कमी होने पर कौन सी समस्याएं पैदा हो सकती हैं।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : March 10, 2023 6:14 PM IST

विटामिन हमारे शरीर के लिए एक बहुत ही जरूरी न्यूट्रिशन है। हमारे शरीर में मौजूद लगभग हर अंग को किसी न किसी प्रकार के विटामिन की जरूरत पड़ती है। इम्यून सिस्टम से लेकर डाइजेशन सिस्टम से शरीर की कई ऐसी प्रणाली हैं, जिन्हें सामान्य रूप से काम करने के लिए किसी न किसी विटामिन की जरूरत पड़ती है। हालांकि, यह भी सच है कि कुछ विटामिन दूसरों से ज्यादा जरूरी होते हैं और शरीर में उनकी कमी होने पर हमारे शरीर के हार्ट और ब्रेन जैसी कई जरूरी अंग भी डैमेज होने लगते हैं। इनमें से एक विटामिन बी 12 भी हैं, जिसकी कमी से होने वाली समस्याओं के बारे में डॉक्टर अंशु आलोक ने काफी महत्वपूर्ण जानकारियां दी। डॉक्टर अंशु आलोक दिल्ली साकेत के मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सीनियर कंसल्टेंट, एंडोक्राइनोलॉजी एंड डायबिटीज स्पेशलिस्ट हैं।

विटामिन बी12 की कमी से खराब हो जाएंगे ये अंग

डॉक्टर अंशु आलोक के अनुसार विटामिन बी12 एक बहुत ही जरूरी माइक्रोन्यूट्रिएंट है, जो हमारे शरीर के मेटाबॉलिज्म और अन्य अंगों की प्रक्रिया को बनाए रखने के लिए बहुत जरूरी होता है। शरीर में इसकी कमी होने से नसें प्रभावित होने लगती हैं, जिसके कारण कई बार न्यूरोपैथी रोग हो जाता है। विटामिन बी12 की कमी के कारण कई बार ब्रेन भी प्रभावित हो जाता है, जिसके कारण एनीमिया की समस्या होने लगती है। डॉक्टर आलोक ने यह भी बताया कि विटामिन बी12 की कमी के कारण कई बार लाल रक्त कोशिकाएं भी प्रभावित होने लगती हैं और इस कारण से मेगालोब्लास्टिक एनीमिया हो सकता है। वहीं अगर शरीर में विटामिन बी 12 की गंभीर रूप से कमी हो गई है, तो यह आपके हार्ट को भी नुकसान पहुंचा सकती है। खासतौर पर यदि प्रेगनेंसी के दौरान इस विटामिन की कमी हो जाती है, तो यह भ्रूण के नर्वस सिस्टम को भी प्रभावित कर सकती है।

इन फूड्स से करें कमी को दूर

अपनी डाइट में कुछ सिंपल बदलाव करके विटामिन बी12 की कमी की पूर्ति की जा सकती है -

1. एनिमल बेस्ड फूड्स - शरीर में विटामिन बी12 की पूर्ति करने के लिए एनिमल बेस्ड फूड्स का सेवन करना अच्छा विकल्प हो सकता है। अपनी डाइट में लिवर, चिकन, फिश, अंडे, और लीन मीट आदि शामिल करें। नियमित रूप से इन चीजों का सेवन करना आपके शरीर में विटामिन बी 12 की पूर्ति करता है।

2. प्लांट बेस्ड फूड्स - यदि आप वेजिटेरियन हैं, तो भी आपके लिए कई ऐसे फूड्स हैं जो शरीर में विटामिन बी12 की कमी की पूर्ति करते हैं। लो फैट मिल्क व उसके उत्पाद जैसे चीज, दही और पनीर आदि शरीर को विटामिन बी12 देने का काम करता है। सोया प्रोडक्ट्स का सेवन करना भी विटामिन बी12 की पूर्ति करने में मदद करता है।

3. फोर्टिफाइड फूड्स व सप्लीमेंट्स - अगर आपके शरीर में विटामिन बी12 की कमी हो गई है, तो फोर्टिफाइड फूड्स और सप्लीमेंट्स का सेवन करना भी अच्छा ऑप्शन हो सकता है। हालांकि, आपकी जरूरत के अनुसार सही विटामिन बी 12 सप्लीमेंट का चुनाव करने के लिए डॉक्टर से बात करें।

डॉक्टर से बात करना जरूरी

हालांकि, शरीर में विटामिन बी12 की कमी होना कई गंभीर समस्याएं पैदा कर सकता है और इसलिए यदि आपको लगता है कि आपके परिवार या किसी अन्य व्यक्ति को विटामिन बी12 की कमी है। ऐसे में आपको जल्द से जल्द डॉक्टर से संपर्क कर लेना चाहिए। साथ ही अगर आपको इस विटामिन की कमी से जुड़े कुछ लक्षण महसूस हो रहे हैं, तो भी जल्द से जल्द डॉक्टर से संपर्क करें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source