कम उम्र में सफेद हो रहे हैं बाल? हो सकती है Vitamin B12 की कमी! तुरंत खाना शुरू कर दें ये 5 सब्जियां
कम उम्र में सफेद हो रहे हैं बाल? हो सकती है Vitamin B12 की कमी! तुरंत खाना शुरू कर दें ये 5 सब्जियां
दिल्ली की एलांटिस हेल्थ केयर की सीनियर डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. चांदनी जैन गुप्ता बताती हैं कि कम उम्र में बाल सफेद होने के कई फैक्टर हो सकते हैं, लेकिन सबसे अहम फैक्टर है शरीर में विटामिन बी12 (Vitamin B12) की कमी।
Written By:
Ashu Kumar Das
| Published : February 13, 2026 11:31 AM IST
Vitamin B12 deficiency causes graying of hair eat these vegetables to keep them black : एक दौर था, जब सफेद बालों को बढ़ती (Premature Grey Hair) उम्र का संकेत माना जाता था, वहीं अब 20- 30 साल की उम्र में भी लोग इस समस्या का सामना कर रहे हैं। दिल्ली की एलांटिस हेल्थ केयर की सीनियर डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. चांदनी जैन गुप्ता बताती हैं कि कम उम्र में बाल सफेद होने के कई फैक्टर हो सकते हैं, लेकिन सबसे अहम फैक्टर है शरीर में विटामिन बी12 (Vitamin B12) की कमी।
विटामिन बी12 की कमी से बाल सफेद क्यों होते हैं?
मेलेनिन उत्पादन में कमी- डर्मेटोलॉजिस्ट बताती हैं कि किसी भी बालों का काला प्राकृतिक रंग मेलेनिन (Melanin) नामक पिगमेंट से आता है। जब शरीर में विटामिन बी12 की कमी होती है, तो मेलेनिन का उत्पादन प्रभावित हो सकता है। इसका रिजल्ट यह होता है कि बालों का रंग पहले हल्का पड़ता है और फिर समय से पहले सफेद बाल दिखाई देने लगते हैं।
लाल रक्त कोशिकाओं की कमी- रिसर्च बताती है कि अगर किसी व्यक्ति के शरीर में विटामिन बी12 की कमी है, तो उसे एनीमिया होने का खतरा रहता है। एनीमिया जैसी स्थिति तब पैदा होती हैं, जब शरीर में पर्याप्त मात्रा में लाल रक्त कोशिकाओं का निर्माण कम या बहुत ही धीमा हो जाता है। इस स्थिति में बालों की जड़ों तक पर्याप्त ऑक्सीजन और पोषण नहीं पहुंचता। इससे बाल कमजोर और सफेद होने लगते हैं।
सेल रिपेयर की प्रक्रिया धीमी- विटामिन बी12 की कमी से कोशिकाओं की मरम्मत प्रक्रिया प्रभावित होती है। इससे बालों की जड़ों में मौजूद पिगमेंट सेल्स कमजोर हो सकते हैं। जिसके कारण कम उम्र में ही बाल सफेद होने लगते हैं।
विटामिन बी12 की कमी दूर करने के लिए कौन सी सब्जियां खाएं?
डॉ. चांदनी जैन गुप्ता का कहना है कि हम सभी यह जानना जरूरी है कि विटामिन बी12 मुख्य रुप से पशु आधारित प्रोडक्ट जैसे दूध, अंडा, मांस, मछली में पाया जाता है। पौधे आधारिक खाद्य पदार्थों में प्राकृतिक रूप से बी12 बहुत कम मात्रा में मिलता है। लेकिन जो लोग शाकाहारी हैं, वो विटामिन बी12 की पूर्ति के लिए नीचे बताई गई 5 सब्जियों को डाइट में शामिल कर सकते हैं
मशरूम (Mushroom)- शाकाहारी लोगों के लिए विटामिन बी12 की पूर्ति के लिए मशरूम खानाज्यादा बेहतर है। मशरूम में थोड़ी मात्रा में विटामिन बी12 पाया जाता है। रोजमर्रा के खाने में मशरूम को शामिल करने से थोड़ी मात्रा में विटामिन बी12 मिलता है।
पालक (Spinach)- पालक में बी12 नहीं होता, लेकिन इसमें आयरन और फोलेट भरपूर मात्रा में होते हैं। यह रक्त निर्माण में मदद करता है और बालों की जड़ों को पोषण देता है।
चुकंदर (Beetroot)- चुकंदर विटामिन बी12 की कमी से होने वाले एनीमिया को दूर करने में मदद करता है। नियमित रूप से डाइट में चुकंदर को शामिल किया जाए, तो इससे सफेद बालोंकी समस्या कम हो सकती है।
ब्रोकली (Broccoli) - ब्रोकली में फोलेट और विटामिन C भरपूर होता है। यह बालों की जड़ों को मजबूत बनाने में मदद करता है।
फोर्टिफाइड अनाज और सोया प्रोडक्ट (Fortified cereals and soy products)- जो लोग मीट और पशु आधारित चीजों का सेवन नहीं करते हैं, उन्हें विटामिन बी12 की पूर्ति के लिए फोर्टिफाइड अनाज और सोया प्रोडक्ट का सेवन करना चाहिए।
क्या सिर्फ सब्जियां खाकर बालों को काला किया जा सकता है?
नहीं, डॉक्टर बताते हैं कि सफेद बालों को दोबारा से काला करने में सब्जियां आपकी मदद कर सकती हैं, लेकिन इसके साथ-साथ बाल किन कारणों से सफेद हो रहे हैं, इस बारे में पता करना जरूरी है। बालों को सफेद होने के कारण का पता लगाने के लिए अपने डॉक्टर से बात करें और जरूरी मेडिकल टेस्ट करवाएं।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.