
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Nutrients for Fatty liver disease: भागदौड़भरी ज़िंदगी और लगातार बढ़ते तनाव के बीच लोगों की जिंदगी में लाइफस्टाइल डिजिजेज ने भी तेजी से घर बनाना शुरू कर दिया है। लाइफस्टाइल डिजिजेज ऐसी स्वास्थ्य समस्याएं हैं जो गलत खान-पान, सोने-जागने से जुड़ी गलत आदतें, स्मोकिंग, शराब के सेवन और जीवनशैली से जुड़ी अन्य गलतियों की वजह से होती हैं। फैटी लिवर डिजिज भी ऐसी ही एक बीमारी है जिसके मरीजों की संख्या भारत सहित दुनियाभर में तेजी से फैल रही है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, बहुत अधिक फैट वाले फूड्स खाने और शराब पीने से फैटी लिवर डिजिज का खतरा बढ़ता है वहीं, एक नयी स्टडी के अनुसार कुछ पोषक तत्वों की कमी से भी लिवर से जुड़ी यह समस्या उत्पन्न हो सकती है और अगर इन पोषक तत्वों की पर्याप्त मात्रा भोजन से प्राप्त की जा सके तो इससे फैटी लिवर डिजिज के लक्षणों से आराम भी मिल सकता है।
बता दें कि फैटी लिवर डिजिज दो तरह की होती हैं पहला, अल्कोहोलिक (Alcoholic Fatty liver disease) और नॉन-अल्कोहोलिक फैटी लिवर डिजिज। जैसा कि नाम से ही पता चलता है कि अल्कोहल या शराब पीने की वजह लिवर की बीमारी होती है वहीं, दूसरे प्रकार यानि नॉन-अल्कोहोलिक फैटी लिवर डिजिज में पीड़ित व्यक्ति को डाइट से जुड़ी गलतियों जैसे बहुत अधिक तला-भुना खाने या सैचुरटेड फैट्स और ट्रांस फैट्स के बहुत अधिक सेवन के कारण बीमारी होती है।
जर्नल ऑफ हेपेटोलॉजी (Journal of Hepatology) में प्रकाशित इस स्टडी के परिणामों के अनुसार, विटामिन बी12 (vitamin B12) और फोलेट (folate) जैसे पोषक तत्व नॉन-अल्कोहोलिक फैटी लिवर डिजिज (non-alcoholic fatty liver disease) से आराम दिला सकता है। शोधकर्ताओं के अनुसार, ये न्यूट्रिएंट्स लिवर की सूजन (inflammation) कम करते हैं और घाव भरने में भी सहायता करते हैं जिससे फैटी लिवर की समस्या धीरे-धीरे कम होने लगती है।
एक्सपर्ट्स के अनुसार फैटी लिवर डिजिजमें जब लिवर में फैट जमा होने लगता है तो इससे लिवर में गम्भीर घाव होने लगते हैं और लिवर का आकार भी बढ़ने लगता है। वहीं, लिवर में सूजन बढ़ने का एक कारण सिंटैक्सिन 17 (syntaxin 17) नामक एक प्रोटीन की कमी भी है जो लिवर में जमा फैट के विघटन और पाचन के साथ-साथ मेटाबॉलिज्म में भी मदद करता है। इस प्रोटीन की कमी होने के बाद लिवर की क्षतिग्रस्त सेल्स को साफ कर पाने में मुश्किलें आती हैं। विटामिन बी12 और फोलेट इस प्रोटीन की मात्रा बढ़ा देता है जिससे लिवर की सूजन और घाव कम होते हैं ।
इसीलिए, लिवर में सूजन से पीड़ित लोगों के लिए फोलेट के साथ-साथ विटामिन बी12 से भरपूर खाद्य पदार्थों के सेवन को महत्वपूर्ण माना जाता है। विटामिन बी12 और फोलेट की पर्याप्त मात्रा के लिए किन फूड्स का सेवन कर सकते हैं पढ़ें यहां-