Vishwakarma Puja 2023: भगवान विश्वकर्मा को खुश करने के लिए इन 5 चीजों से लगाएं भोग, कदम चूमने लगेगी सफलता

Lord vishwakarma puja bhog: भगवान विश्वकर्मा को खुश करने के लिए पूजा के दौरान इन खास व्यंजनों से भोग लगाएं, जिसे उनकी कृपा दृष्टि आप पर बनी रहेगी और आप जीवन में सफल होंगे।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : September 17, 2023 2:37 PM IST

इस बार 17 सितंबर यानी आज और 18 सितंबर यानी कल दो दिन भगवान विश्वकर्मा पूजा मनाई जा रही है। भगवान विश्वकर्मा के बारे में कौन नहीं जानता और हिंदू धर्म के अनुसार हमारे जीवन में उनका बहुत महत्व है। दुनिया का सबसे पहले इंजीनियर व शिल्पी माने जाने वाले भगवान विश्वकर्मा को खुश करके अपने जीवन को सफल बनाया जा सकता है। इस लेख में हम आपको विश्वकर्मा पूजा के दिन भोग लगाने के लिए कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने वाले हैं, जिससे भगवान विश्वकर्मा जी खुश होंगे। साथ ही इनका भोग लगाने के बाद परिवार के सभी सदस्यों को प्रसाद के रूप में ये व्यंजन दें। भगवान विश्वकर्मा जी के भोग के रूप में बनाए जा रहे ये खाद्य पदार्थ न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होंगे बल्कि ये स्वास्थ्यवर्धक विकल्प भी है। चलिए जानते हैं क्या है विश्वकर्मा पूजा के दिन किन चीजों का भोग लगाने से भगवान खुश होते हैं।

1. नारियल के लड्डू

विश्वकर्मा पूजा के दौरान नारियल के लड्डू बनाकर उनका भोग लगाया जा सकता है, जिससे भगवान भी खुश होंगे और ये लड्डू सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद रहेंगे। हेल्दी रखने के लिए नारियल के लड्डू आप कम मीठे के साथ ही बनाएं और घर के घी व दूध का ही इस्तेमाल करें।

2. मूंग दाल की खिचड़ी

मूंग दाल की हल्दी वाली खिचड़ी भगवान विश्वकर्मा की पूजा के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। भगवान को पीला रंग भी पसंद है और इसलिए इस खिचड़ी का भोग लगाने से भगवान आप पर जरूर खुश होंगे। साथ ही चावल और मूंग दाल से बनी खिचड़ी हेल्दी ऑप्शन भी रहेगा।

3. दूध व चावल की खीर

दूध और चावल से बनी खीर हर किसी को पसंद है और विश्वकर्मा पूजा के दौरान इसका भोग लगाना भी भगवान को खुश कर सकता है। हेल्दी बनाने के लिए खीर को कम मीठे के साथ बनाएं और स्वाद व स्वास्थ्य बढ़ाने के लिए उसमें ड्राई फ्रूट्स भी शामिल किए जा सकते हैं।

4. बूंदी के लड्डू

विश्वकर्मा पूजा पर भोग लगाने के लिए बूंदी के लड्डू भी अच्छा विकल्प है और आप इन्हें घर पर भी बना सकते हैं। कम शुगर और देसी घी के साथ बने बूंदी के लड्डू स्वास्थ्य की दृष्टि से अच्छा विकल्प है और ये रंग में पीले होते हैं, जिसका भोग लगाने से भगवान जरूर खुश होंगे।

5. पंचामृत

भगवान विश्वकर्मा जी को खुश करने के लिए पंचामृत का भोग भी शुभ और अच्छा है। हिंदू धर्म के अनुसार दूध, दही, मिश्री, शहद और देसी घी से को भोग के रूप में भगवान विश्वकर्मा को अर्पित करके भी आप उन्हें खुश कर सकते हैं।

6. पीले फल

विश्वकर्मा पूजा के दौरान पीले फल जैसे केले का भोग लगाकर भी भगवान विश्वकर्मा जी को खुश किया जा सकता है। पीले फलों के साथ-साथ पीले फूल भी भगवान को अर्पित करें जिससे उनकी कृपा दृष्टि आप पर हमेशा बनी रहेगी।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source