विराट कोहली नहीं खाते मीट-मछली, इस तरह की डाइट खाकर रहते हैं फिट, पढ़ें उनका पूरा डाइट चार्ट

आइए जानें कैसी है विराट की डाइट और उनके लंच, डिनर और ब्रेकफास्ट में रोज किस तरह के फूड्स परोसे जा रहे हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : October 27, 2023 4:51 PM IST

Virat Kohli's vegan diet:भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी और पूर्व कैप्टन विराट कोहली अपनी फिटनेस के लिए जाने जाते हैं। उनका बॉडी वेट हमेशा मेटेंन रहता है और वे काफी एनर्जेटिक भी है। विराट कोहली के बारे में कहा जाता है कि वे अपनी डाइट में पोर्शन कंट्रोल का बहुत ध्यान रखते हैं। इसका मतलब यह है कि वे अपने रोज के खाने में एक निश्चित मात्रा में ही कुछ फूड्स को शामिल करते हैं। वहीं, मैच के दौरान भी वह इस बात की पूरी कोशिश करते हैं कि खान-पान से जुड़ी कोई गलती ना हो। वर्ल्ड कप 2023 के दौरान विराट कोहली एक स्पेशल डाइट ले रहे हैं। आइए जानें कैसी है विराट की डाइट और उनके लंच, डिनर और ब्रेकफास्ट में रोज किस तरह के फूड्स परोसे जा रहे हैं।

क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान खिलाड़ियों के खान-पान को लेकर मैनेजमेंट द्वारा भी बहुत ज्यादा एहतियात बरती जा रही है। टीम इंडिया मैनेजमेंट की तरफ से इस बात का पूरा ख्याल रखा जा रहा है, उन्हें स्वादिष्ट खाना मिले लेकिन साथ ही वह हेल्दी रहे और खिलाड़ियों का स्टैमिना, इम्यूनिटी और हाल ही में उनका पूरा मेन्यू मीडिया के सामने डिस्क्लोज किया गया है।

लो-कार्ब डाइट

विराट कोहली कम कार्बोहाइड्रेट वाला खाना खाते हैं। उनकी प्लेट में प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है। बता दें कि, विराट कोहली पूरी तरह से शाकाहारी भोजन करते हैं। वह वीगन डाइट लेते हैं और दूध या डेयरी प्रॉडक्ट्स से भी परहेज करते हैं। इसीलिए, प्रोटीन के लिए वे सोया प्रॉडक्ट्स और टोफू का सेवन करते हैं।

खाते हैं इस अनाज का डोसा

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों को चावल-दाल की जगह रागी से बना डोसा खाने के लिए दिया जाता है। रागी या नाचनी के आटे से बनी चीजें खाने से आयरन, ज़िंक और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व प्राप्त होते हैं और ये काफी फिलिंग भी होता है।

भाप में पका खाना खाते हैं

विराट कोहली स्टीम में पकी हुई चीजें खाते हैं और स्टीम में पका हुआ मॉक मीट (शाकाहारी मीट) और डिम सिम खाना विराट को पसंद है।