• हिंदी

रमजान में फिट और हेल्दी रहने के लिए, अपनाएं ये डायट टिप्स

रमजान में फिट और हेल्दी रहने के लिए, अपनाएं ये डायट टिप्स

रमजान में अधिक तली-भुनी चीजों को खाने से परहेज करें।

Written by Anshumala |Updated : May 18, 2018 1:24 PM IST

रमजान का पवित्र महीना शुरू होने वाला है। पूरे एक महीने तक इसमें रोजे रखे जाते हैं। इस दौरान दिन में कुछ भी खाया-पिया नहीं जाता है। इन दिनों भीषण गर्मी भी पड़ रही है। ऐसे में दिन भर बिना कुछ खाए-पिए रहना सेहत को बिगाड़ भी सकता है। पानी न पीने से डिहाइड्रेशन होने का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में इस पूरे महीने आप सेहतमंद बने रहें, इसके लिए अपने खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होगी। इस गर्मी के दिनों में रोजेदारों को खानपान में क्या विशेष ध्यान रखना चाहिए, ताकि वे पूरे महीने फिट रह सकें, कुछ टिप्स:

  • विशेषज्ञों के अनुसार, इन दिनों अधिक तली-भुनी चीजों को खाने से परहेज करें। सेहरी के दौरान अंडा, ओट्स, दलिया, ब्राउन राइस, ज्वार, बाजरा, ताजे फल आदि खाएंगे तो आप स्वस्थ और फिट रहेंगे। सेहरी के समय अधिक चाय-कॉफी, सोडा पीने से भी परहेज करें। इस समय बिरयानी, कबाब और फास्ट फूड भी खाना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। रोजेदार सेहरी में जो कुछ भी खाते हैं, उसी से उन्हें दिन भर ऊर्जा मिलती है।
  • इफ्तार के समय आप खजूर खाएंगे, तो अच्छा रहेगा। खजूर सेहत को कई तरह से लाभ पहुंचाता है। इसमें आयरन प्रचुर मात्रा में होता है, जिससे शरीर को ऊर्जा मिलती है। शाम को इफ्तार के समय भी तला हुआ खाना खाने से बचें। हेल्दी चीजों का ही सेवन करें। नारियल और नींबू पानी पीने से शरीर हाइड्रेटेड बना रहता है।

Fitness tips in Ramzan

  • कुछ लोगों को अधिक तला-भुना खाने से वजन बढ़ने की भी समस्या हो जाती है। इफ्तारी में तेल-घी की चीजें ज्यादा खाने या कोल्ड ड्रिंक आदि पीने से वजन बढ़ सकता है। साथ ही जब आप दिन भर खाली पेट रहते हैं और बाद में इनका सेवन करते हैं, तो ये आंतों और पाचन के लिए नुकसानदायक होता है।
  • चूंकि दिन के समय इन दिनों पानी या कोई अन्य तरल पदार्थ नहीं लिया जाता, इसलिए दिन में तेज धूप में घर से बाहर निकलने से परहेज करें। अधिक पसीना निकलने के कारण आपको डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है।
  • महत्वपूर्ण कार्यों को सुबह के समय ही पूरा करने की कोशिश करें।

fruits eating in ramzan

Also Read

More News

  • सेहरी में पोहा, अंकुरित दालें, दही, दूध, फल और इनसे बना जूस, सूप, सलाद, अंडा, हलवा आदि का सेवन करने से शरीर में पौष्टिक तत्वों की कमी नहीं होती है। इफ्तारी में खजूर, चपाती, दाल, चावल, आलू, सब्जियों का सूप, नॉनवेज जो ज्यादा तला व मसालेदार न हो आदि खाना बेहतर होगा।
  • शरीर का तापमान नियंत्रित रहे, इसके लिए दिन के समय नहाना ठीक रहेगा। सुबह और शाम में अधिक तेल एवं मसालेदार भोजन करने से बचें।
  • इफ्तारी में हल्का भोजन करने और सेहरी में थोड़ा हेवी व हेल्दी खाने से ही आप रमजान के दिनों में स्वस्थ और फिट रह सकेंगे।

चित्रस्रोत- Shutterstock Images.