Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
-
- हिंदी
Virat Kohli Favorite Rice: शरीर की हेल्थ कई चीजों पर निर्भर करती है। जैसे आपके जीन और आपकी लाइफस्टाइल। इसी तरह डाइट की भूमिका लोगों की फिजिकल और मेंटल हेल्थ में भी बहुत मह्वपूर्ण है। अगर आप हेल्दी फूड्स का सेवन करते हैं तो इससे शरीर के सभी ऑर्गन्स, हड्डियां, ब्रेन और नसें सभी स्वस्थ रहती हैं। वहीं, अच्छी डाइट का असर आपकी स्किन हेल्थ और बालों पर भी दिखायी देता है।
भारतीय क्रिकेट स्टार विराट कोहली की डाइट (Virat Kohli Diet) अक्सर चर्चा में रहती है। खिलाड़ी होने के कारण विराट को अपनी डाइट (Virat Kohli Diet Plan) में प्रोटीन से लेकर फैट तक हरेक चीज की मात्रा पर विशेष ध्यान रखना पड़ता है। इसी तरह विराट कोहली एक विशेष प्रकार का चावल भी खाते हैं जो ग्लूटेन-फ्री (Gluten free diet) होने के साथ-साथ लो कार्ब और लो-फैट भी होता है। सूरत शहर से आने वाला यह खास चावल फोर्टिफाइड राइस (Fortified rice) है जिसे भारत की खाद्य इकाई फूड सेफ्टी एंड स्टैण्डर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) द्वारा भी प्रमोट किया जाता है। आइए जाने हैं क्या खासियत है इस राइस की और किन लोगों के लिए है ये फायदेमंद।
View this post on Instagram
चावल, गेहूं, दूध और अन्य अनाजों की फोर्टिफाइड वेरायटी अधिक पौष्टिक (nutrients in fortified rice) और शक्तिवर्धक होती है। इसीलिए, जब इनका सेवन करते हैं तो इससे आपकी हेल्थ को अधिक फायदे हो सकते हैं। FSSAI के मुताबिक, फोर्टिफिकेशन की प्रक्रिया की मदद से रोजमर्रा के भोजन में इस्तेमाल होने वाले अनाज जैसे गेंहू और चावल के अलावा तेल और दूध जैसी चीजों की गुणवत्ता भी बढ़ती है। इससे फूड्स में आयोडिन, आयरन, विटामिन ए (Vitamin A), विटामिन डी (Vitamin D) और ज़िंक जैसे तत्व की मात्रा बढ़ जाती है।
विराट कोहली को राजमा-चावल(Rajma Chawal) और छोले-भटूरे (Chole Bhature) जैसी देशी डिशेज खूब पसंद है। लेकिन, साधारण चावल की बजाय विराट कोहली फोर्टिफाइड राइस खाते हैं। यह चावल अधिक पौष्टिक होने के साथ-साथ आसानी से पचने वाले और अधिक हेल्दी भी होते हैं।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।